Red Light Therapy: स्किन से हीलिंग तक कई फायदे, कैसे करती है काम, जानें पूरा साइंस
Red Light Therapy: रेड लाइट थेरेपी इलाज का एक उभरता हुआ तरीका है, जो झुर्रियों, लालिमा, मुंहासों, दाग-धब्बों और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों के इलाज में असरदार साबित हो रहा है. कई रिसर्चों का कहना है कि एक चिकित्सीय इलाज के तौर पर इसकी प्रभावशीलता की पुष्टि करने के लिए और अधिक क्लिनिकल ट्रायल की जरूरत है. अगर आप रेड लाइट थेरेपी में रुचि रखते हैं, तो अपने हेल्थकेयर प्रोवाइडर से पूछें कि क्या यह आपकी त्वचा के लिए सही है. क्लीवलैंड क्लिनिक के आधार पर आइए जानते हैं, रेड लाइट थेरेपी के बारे में विस्तार से.
रेड लाइट थेरेपी क्या है?
रेड लाइट थेरेपी एक उपचार विधि है, जिसमें त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने के लिए—जैसे कि झुर्रियों, दाग-धब्बों, लालिमा और मुहांसों को कम करने के लिए कम तीव्रता वाली लाल रोशनी का उपयोग किया जाता है. इसके अलावा, यह अन्य समस्याओं के इलाज में भी प्रभावी है.
रिसर्च
रेड लाइट थेरेपी के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न उपयोगों के संबंध में इस समय व्यापक शोध, छोटे पैमाने के अध्ययनों का प्रकाशन और इंटरनेट पर विस्तृत चर्चा हैं. हालांकि कुछ अध्ययनों के परिणाम आशाजनक प्रतीत होते हैं, फिर भी रेड लाइट थेरेपी की पूर्ण प्रभावशीलता अभी तक निर्णायक रूप से सिद्ध नहीं है.
कैसे काम करती है?
वैज्ञानिक भाषा में, इसे ‘फोटोबायोमॉड्यूलेशन’ कहा जाता है. इसमें 600 से 1100 नैनोमीटर की तरंगदैर्ध्य वाली लाल और नियर-इंफ्रारेड रोशनी का उपयोग होता है. यह प्राकृतिक सूर्य के प्रकाश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह थेरेपी LED पैनल, मास्क या लेजर उपकरणों का उपयोग करके दी जाती है.
त्वचा के लिए फायदेमंद
रेड लाइट थेरेपी घाव भरने की प्रक्रिया में सुधार करता है. स्ट्रेच मार्क्स कम होता है. इसके अलावा झुर्रियों, महीन रेखाओं और उम्र के धब्बों को कम करने में मदद करता है.
कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों कम करें
रेड लाइट कैंसर की कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए इस्तेमाल होता है , जिसमें मुंह की सूजन भी शामिल है .
टखने की समस्या में सहायक
रेड लाइट टखने की टेंडोनाइटिस , रुमेटॉइड आर्थराइटिस , कार्पल टनल सिंड्रोम और घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस से जुड़े दर्द और सूजन से राहत दिलाने के लिए भी काम करता है.
त्वचा और बाल
रेड लाइट थेरेपी बालों का झड़ना रोकने और रेडिएशन के कारण होने वाली त्वचा की सूजन को कम करने में प्रभावी है.
पेन रिलीफ
यह नसों का दर्द और पैरों के अल्सर को ठीक करने में यह बहुत सहायक साबित हुई है.
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी तरह का सलाह चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें.