Rhea Kapoor Birthday: सोनम को खूबसूरती में देती है मात, परिवार के कई लोग करते हैं एक्टिंग; फिर भी फिल्मों में नहीं किया अभिनय
Rhea Kapoor Birthday: अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर का आज जन्मदिन है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनका जन्म 5 मार्च 1987 को हुआ है. रिया कपूर की बड़ी बहन सोनम कपूर और भाई हर्षवर्धन कपूर हैं. उन्होंने 2010 में आयशा से एक फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया और बाद में 2014 में खूबसूरत और 2018 में वीरे दी वेडिंग को प्रोड्यूस किया. रिया कपूर के परिवार में अभिनेता और अभिनेत्रियों की भरमार है. लेकिन उनका इंट्रेस्ट फिल्मों में अभिनय का बिल्कुल भी नहीं रहा है.
परिवार में कौन-कौन एक्टर हैं?
रिया कपूर के पिता अनिल कपूर, बहन सोनम कपूर, भाई हर्षवर्धन कपूर, चाचा संजय कपूर, चचेरा भाई अर्जुन कपूर, चचेरी बहन जान्हवी कपूर जैसे एक्टर्स हैं. परिवार में अधिकतर लोग एक्टिंग में हाथ आजमा रहे हैं. लेकिन उनका मन एक्टिंग करने का बिल्कुल भी नहीं है.
रिया कपूर के पति कौन हैं?
रिया कपूर ने फिल्ममेकर करण बलूनी से शादी की है. उन्होंने ‘आयशा’ और ‘वेक अप सिड’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया है.
रिया कपूर क्या करती हैं?
अपनी बहन सोनम कपूर और भाई हर्षवर्धन से अलग रिया कपूर ने कैमरे के पीछे और फैशन की दुनिया में अपनी क्रिएटिव आवाज बनाई. सोनम के साथ उन्होंने पॉपुलर फैशन लेबल रेसन को-फाउंड किया और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को स्टाइल किया है.
इन फिल्मों को किया प्रोड्यूस
रिया कपूर ने एक फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर आयशा, खूबसूरत और वीरे दी वेडिंग जैसी स्टाइलिश और फीमेल लीड वाली हिट फिल्में दी हैं. वह बॉलीवुड के फैशन एस्थेटिक को शेप देने वाले खास नामों में से एक बनी हुई हैं.
रिया कपूर की नेटवर्थ कितनी है?
सोनम कपूर के मुकाबले रिया कपूर का नेटवर्थ काफी कम है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया कपूर का नेटवर्थ करीब 6 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 52 करोड़ रुपये है.
रिया कपूर के पति क्या करते हैं?
रिया कपूर के पति करण बलूनी भी एक फिल्ममेकर हैं. उन्होंने आयशा और वेक अप सिड जैसी फिल्मों में काम किया है. उन्होेंने कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंड काम किया है. इसके अलावा, वो एक ऐड डायरेक्टर भी हैं. जिन्होंने 500 से ज्यादा ऐड फिल्में बनाई हैं.
कब हुई रिया और करण बलूनी की शादी?
अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने करण बलूनी से 14 अगस्त, 2021 को शादी की है.
रिया कपूर का बोल्ड लूक
रिया कपूर अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करती रहती हैं. अक्सर उसका बोल्ड अवतार सोशल मीडिया पर छाया रहता है. उनके फैशन सेन्स की भी खूब चर्चा होती है.