Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • आखिर अचानक बॉलीवुड डीवा रिमी सेन को क्यों छोड़ी इंडस्ट्री, लाइमलाइट छोड़कर रियल एस्टेट में बना रहीं करियर

आखिर अचानक बॉलीवुड डीवा रिमी सेन को क्यों छोड़ी इंडस्ट्री, लाइमलाइट छोड़कर रियल एस्टेट में बना रहीं करियर

Rimi Sen Real Estate Business: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आना और आकर टिके रहना एक बहुत बड़ी बात है. हर कोई इस इंडस्ट्री में नहीं टिक पाता. कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्होंने कभी बॉलीवुड पर राज किया था लेकिन अब वे शोबिज की दुनिया से दूर हो गए हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं रिमी सेन, जिन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में वो एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस बनकर उभरीं और अपनी प्यारी अदाओं और स्क्रीन पर अपने आत्मविश्वास भरे अंदाज़ से लोगों का ध्यान खींचा. हालांकि कई कमर्शियल फिल्मों का हिस्सा होने के बावजूद भी अब वह कहीं नज़र नहीं आतीं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है और रियल एस्टेट एजेंट बन गई हैं.

Last Updated: April 5, 2026 | 2:26 PM IST
Actress Rimi Sen became Real Estate Agent - Photo Gallery
1/7

दुबई में रियल एस्टेट एजेंट हैं रिमी

कुछ महीनों पहले एक पोडकास्ट में पूर्व एक्ट्रेस रिमी सेन ने एक्टिंग छोड़ने और दुबई में अपना खुद का रियल एस्टेट बिज़नेस शुरू करने के अपने फैसले का ऐलान किया. बता दें कि उन्होंने दुबई में रियल एस्टेट के क्षेत्र में एक सफल नई पारी शुरू की. उन्होंने इस बिजनेस को शुरुआत से सीखा और दुबई की एक प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी के साथ जुड़ गईं. इसके बाद से वे हाई-वैल्यू लग्जरी प्रॉपर्टीज के डील और कंसल्टेंसी का काम संभाल रही हैं.

Rimi Sen in Hungama - Photo Gallery
2/7

हंगामा से मिली पहचान

बता दें कि रिमी सेन को असली पहचान प्रियदर्शन की हिट कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' से मिली थी. ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को इसकी पूरी कास्ट और कॉमेडी टाइमिंग के लिए काफी पसंद गया. इसने रिमी को कॉमेडी वाली कहानियों में एक भरोसेमंद एक्ट्रेस के तौर पर भी स्थापित किया.

Rimi Sen Films - Photo Gallery
3/7

रिमी सेन की फिल्में

'हंगामा' के बाद रिमी ने 2004 में आई धूम, 2006 में आई फिर हेरा फेरी और 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' जैसी कई हिट फिल्मों में भी काम किया. इसके साथ ही वे 'बागबान' और 'क्यूं की' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने फिल्मी करियर छोड़ दिया.

Female Actress Career - Photo Gallery
4/7

महिला एक्टर्स का करियर नहीं होता स्थिर

उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की असलियत और अपने नए करियर के चुनाव के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में महिला एक्टर्स का करियर ज़्यादा लंबा नहीं होता.

Real Estate Business Stable - Photo Gallery
5/7

बिजनेस से ज्यादा स्टेबल है रियल एस्टेट

उन्होंने अपने रियल एस्टेट बिज़नेस को एक्टिंग से ज़्यादा स्थिर भी बताया. उन्होंने बताया कि उनका बॉलीवुड का नशा खत्म हो गया है और अब रियल एस्टेट का नशा चढ़ गया है. रियल एस्टेट एक स्थिर बिज़नेस है.

Salman and Shahrukh Khan - Photo Gallery
6/7

सलमान-शाहरुख का जिक्र

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लैंगिक असंतुलन के बारे में भी बात की और कहा, 'फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने का समय बहुत लंबा नहीं होता, खासकर महिलाओं के लिए. पुरुष आज भी राज करते हैं क्योंकि ये एक पुरुष-प्रधान इंडस्ट्री है. आज भी सलमान खान और शाहरुख खान जैसे एक्टर 20, 25 यहा तक कि 30 साल बाद भी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

Actress in Side Rolls - Photo Gallery
7/7

साइड रोल कर रहीं एक्ट्रेस

हीरोइनें जिन्होंने कभी उनके साथ मुख्य भूमिका निभाई थी, अब सहायक भूमिकाएं या परिवार के सदस्यों की भूमिकाएं निभा रही हैं. उनमें से कुछ तो अब उनकी ऑन-स्क्रीन मां की भूमिका भी निभा रही हैं. इस इंडस्ट्री में महिलाओं के काम करने का समय बहुत कम होता है.

More News