रितेश देशमुख ही नहीं, शरद केलकर से महेश मांजरेकर तक, इन एक्टर्स ने निभाए छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल
Actors Played Shivaji Maharaj Role: रितेश देशमुख की आगामी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अभिनेता छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे. आपको बता दें कि रितेश देशमुख से पहले भी कई सितारों ने बड़े पर्दे पर शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई हैं. चलिए एक नजर डालते हैं उन अभिनेताओं के बारे में.
शरद केलकर
निर्देशक ओम राउत की फिल्म 'तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए थे.
सुबोध भावे
अभिनेता सुबोध भावे ने 2022 में मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' में छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में नजर आए थे. एक्टर के किरदार की खूब तारीफ हुई थी.
अमोल कोल्हे
अमोल कोल्हे ने मराठी सीरियल 'राजा शिवछत्रपति' में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई थी. इस किरदार के लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी.
महेश मांजरेकर
साल 2009 में आई फिल्म 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय' में महेश मांजरेकर ने शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म का निर्देशन संतोष रामदास मांजरेकर ने किया था.
चिनमय मंडलेकर
चिनमय मंडलेकर 2018 में आई फिल्म 'फरजंद' में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए थे.
ऋषभ शेट्टी
ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जो मराठा बादशाह के जीवन की एक भव्य प्रस्तुति होगी. संदीप सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी.
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख फिल्म 'राजा शिवाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे. रितेश द्वारा निर्देशित और निर्मित यह फिल्म 1 मई, 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.