Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रोहित शेट्टी ही नहीं, इन दिग्गज स्टार्ट के घर पर भी हो चुकी फायरिंग, वे सेलेब्रिटी जिन पर पर हमलावरों ने बरसा दी थीं गोलियां?

रोहित शेट्टी ही नहीं, इन दिग्गज स्टार्ट के घर पर भी हो चुकी फायरिंग, वे सेलेब्रिटी जिन पर पर हमलावरों ने बरसा दी थीं गोलियां?

Celebrity House Firing Incident: हाल ही में फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर किसी ने फायरिंग कर दी. अज्ञात बदमाश आए और दनादन चार राउंड गोलियों की बौझार करके फरार हो गए. इससे रोहित शेट्टी के मन में डर बैठ गया. इस हमले में कोई जख्मी नहीं हुआ. जानकारी लगते ही मुंबई पुलिस ने मोर्चा संभाला और जांच में जुट गई. यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी के घर फायरिंग हुई हो इससे पहले भी कई सेलेब्रिटीज पर हमले की घटना सामने आ चुकी हैं, जिसमें सलमान और अजय देवगन भी शामिल रहे. चलिए जानते हैं इसी तरह के कुछ इंसीडेंट्स के बारे में. 

Last Updated: February 1, 2026 | 9:52 AM IST
Firing at Rohit Shetty's house - Photo Gallery
1/12

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग

मुंबई के जुहू इलाके में शनिवार रात को फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी. जानकारी के मुताबिक, कथित तौर पर अज्ञात हमलावरों ने रोहित के घर के बाहर चार राउंड फायर किए. अचानक हुए इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वारदात की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस ने मोर्चा संभाला और घटनास्थल पर पहुंची. फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए. हमले के बाद से ही उनके घर में डर का माहौल बना हुआ है. साथ ही बॉलीवुड में एक बार फिर से दहशत फैल गई.

Firing at Salman Khan house - Photo Gallery
2/12

सलमान खान के घर फायरिंग

बात अप्रैल 2024 की है. वह दिन सलमान खान के लिए किसी डरावने सपने की तरह था. जब पूरा शहर गहरी नींद में सो रहा था, तब बांद्रा में उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बारिश कर दी थी. इस इंसिडेंट के बाद सलमान की सुरक्षा बड़ा दी गई और घटना ने फैंस को डरा दिया था. पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस हमले से शॉक्ड हो गई थी.

Saif Ali Khan was also attacked - Photo Gallery
3/12

सैफ अली खान पर भी हुआ हमला

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर भी 16 जनवरी, 2025 को लूट और हमला हुआ था. आरोपी ने लूट के दौरान चाकू से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं. उनकी रीढ़ की हड्डी से चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला गया था. घटना के बाद पुलिस एक्टिव हुई. इस घटना से सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया.

Poonam Dhillon house was burgled - Photo Gallery
4/12

पूनम ढिल्लो के घर हुई थी चोरी

मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों को भी मुंबई में अपने घर में चोरी का सामना करना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम ने अपने खार स्थित घर को पेंट करवाने के लिए एक कंस्ट्रक्शन वर्कर को काम पर रखा था. वह वर्कर इस प्रोजेक्ट के लिए कुछ पेंटर्स को लाया था. उनमें से एक पेंटर ने 35,000 रुपये कैश, कुछ डॉलर जो लगभग 42,000 रुपये के थे और लाखों रुपये की हीरे की बाली चुरा ली थी.

Ajay and Kajol were robbed - Photo Gallery
5/12

अजय-काजोल से हुई लूटपाट

बॉलीवुड के मशहूर कपल, अजय देवगन और काजोल को अक्टूबर 2022 में करवा चौथ मनाते समय लूटपाट का सामना करना पड़ा. शुभ त्योहार मनाने के बाद जब काजोल घर लौटीं, तो उन्होंने देखा कि उनका ज्वेलरी बॉक्स और अलमारी आधी खुली हुई थी. अपनी चीजे चेक करने पर उन्हें पता चला कि 5 लाख रुपये की 17 सोने की चूड़ियां गायब थीं. यह घटना उनके जुहू वाले घर में हुई और कपल ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने घर में काम करने वाले गायत्री, देवेंद्र और संतोष पांडे को उनके जुर्म कबूल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया.

Hema Malini bungalow was looted - Photo Gallery
6/12

हेमा मालिनी के बंगले में लूटपाट

साल 2010 में चोरों के एक ग्रुप ने हेमा मालिनी के बंगले में लूटपाट की और 84 लाख रुपये का कीमती सामान ले गए. चोर 80 लाख रुपये कैश, कई सोने के गहने, एक बहुत महंगी सोने की कमरबंद, कुछ हीरे के गहने, सोने की चेन और चूड़ियां ले गए, जिनकी कुल कीमत 85 लाख रुपये थी. एक्ट्रेस के पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मुंबई पुलिस ने इस चोरी के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था.

A theft had taken place at Amitabh Bachchan Jalsa residence. - Photo Gallery
7/12

अमिताभ के जलसा में हुई थी चोरी

इतने सारे गार्ड होने के बावजूद बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के जुहू वाले घर जलसा में भी चोरी हुई थी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह 2013 की बात है जब दिलीप केवट नाम का एक चोर जलसा में उन मज़बूत जालों को पार करके घुस गया था. हालांकि, जब वह कीमती सामान ढूंढ रहा था, तो बिग बी के परिवार के किसी सदस्य ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया. गार्ड्स ने चोर को पकड़ लिया और चोर से 8,000 रुपये का सामान बरामद किया गया.

Shilpa Shetty house was burgled - Photo Gallery
8/12

शिल्पा शेट्टी के घऱ सेंधमारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के जुहू वाले घर में 2023 में चोरी हुई थी. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया था. चोरों ने शिल्पा के घर से क्या-क्या चुराया था, इसकी जानकारी तब सामने नहीं आई थी. यह घटना तब हुई जब शिल्पा कथित तौर पर अपने परिवार के साथ विदेश में छुट्टियां मना रही थीं. हालांकि, कुछ समय बाद कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि चोरों ने उनके जुहू वाले घर से एक आईपैड और म्यूजिक सिस्टम चुराया था.

Rakesh Roshan attacked - Photo Gallery
9/12

राकेश रोशन पर हमला

ऐसा ही घटना दिग्गज फिल्ममेकर राकेश रोशन के साथ भी हुई. साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' की कामयाबी पर माफियाओं की निगाह उनकी ओर गई. राकेश रोशन से तगड़ी रकम मांगी गई थी. लेकिन, जब कोई बात नहीं बनी तो ऑफिस के बाहर राकेश पर जानलेवा अटैक किया गया. गोलियां लगने से वे बुरी तरह घायल हो गए थे और खुशकिस्मती से उनकी जान बच गई.

Sidhu Moosewala death - Photo Gallery
10/12

सिद्धू मूसेवाला की मौत

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बेताज बादशाह सिद्धू मूसेवाला की बात किसी से नहीं छुपी है. उनका अंत इतना खौफनाक हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया. हमलावरों ने मूसेवाला की गाड़ी को घेरकर दिन-दहाड़े गोलियां बरसा दी थीं. इससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. इस हत्याकांड ने करोड़ों फैंस को निराश तो किया ही था, साथ ही म्यूजिक इंडस्ट्री में भी दहशत फैला दी थी.

Gulshan Kumar was murdered - Photo Gallery
11/12

गुलशन कुमार की हुई हत्या

गुलशन कुमार को 90 के दशक में 'म्यूजिक मुगल' कहकर जाना जाता था. उनके मर्डर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था. मुंबई में जब वे एक मंदिर के बाहर थे, तब हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी. टी-सीरीज को जमीन से आसमान तक पहुंचाने वाले गुलशन कुमार का जाना संगीत की दुनिया में बड़ा झटका था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया जा सका.

Disclaimer - Photo Gallery
12/12

डिस्क्लेमर

यह लेख मनोरंजन और जानकारी के लिए है. यह विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है.