Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • गरीबी में गुजरा बचपन, पहली तनख्वाह सिर्फ 35 रुपये; कभी चंद पैसों के लिए करता था कपड़े इस्त्री, आज बना करोड़ों का सुपरस्टार

गरीबी में गुजरा बचपन, पहली तनख्वाह सिर्फ 35 रुपये; कभी चंद पैसों के लिए करता था कपड़े इस्त्री, आज बना करोड़ों का सुपरस्टार

Rohit Shetty Birthday: सिनेमाई दुनिया में सफल होने के लिए बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ता है. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे स्टार की, जिसे कभी पैसे ना होने के वजह से घंटो पैदल चलना पड़ा. लोगों के कपड़े तक इस्त्री किए. आज वह सितारा लगभग 300 करोड़ रुपये का मालिक है. जी हां उस सुपरस्टार का नाम है रोहित शेट्टी. चलिए आज उनके 52वें जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन के संघर्ष से लेकर सफलता पाने तक के सफर को. 

Last Updated: March 14, 2026 | 1:42 PM IST
Rohit Shetty born - Photo Gallery
1/8

रोहित शेट्टी का जन्म

रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1974 को मंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था. आपको बता दें कि रोहित शेट्टी मशहूर एक्शन कोरियोग्राफर से अभिनेता बने एमबी शेट्टी और जूनियर आर्टिस्ट रत्ना के बेटे हैं. जब रोहित सिर्फ 8 साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था.

Rohit shetty struggle - Photo Gallery
2/8

सुख सुविधाओं से रहे दूर

रोहित शेट्टी के आसपास सिनेमा और एक्शन फिल्मों का शौक हमेशा से था. लेकिन उन्हें कभी सुख-सुविधाएं नहीं मिलीं. महज 17 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म सेट पर काम करना शुरू कर दिया, जहां उन्हें प्रतिदिन मात्र 35 रुपये मिलते थे.

rohit shetty life - Photo Gallery
3/8

स्कूल के दिनों में पैसे ना होने पर घंटों चलते थे पैदल

कक्षा 5 से 10 तक की पढ़ाई के दौरान रोहित शेट्टी को स्कूल जाने के लिए सूर्योदय से पहले उठकर सुबह की लोकल ट्रेन से जाना पड़ता था. पैसे की कमी होने के कारण उन्हें कई घंटे पैदल चलना पड़ता था. फिर आर्थिक तंगी के कारण उन्हें कक्षा 10 के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी. उनकी मां ने बच्चों के पालन-पोषण के लिए काम करना शुरु कर दिया.

Rohit shetty film debut - Photo Gallery
4/8

पहली फिल्म में मिला काम

रोहित शेट्टी के करियर की शुरुआत 1991 में आई फिल्म 'फूल और कांटे' से हुई, जहां उन्होंने कुकू कोहली के सहायक निर्देशक के रूप में काम किया.

Rohit shetty learn techniques - Photo Gallery
5/8

सीखे सभी गुड़

इसके बाद रोहित शेट्टी ने कई साल कैमरा, स्टंट, लॉजिस्टिक्स और प्रोडक्शन के तौर तरीकों को समझा. क्योंकि उनका जीवन में लक्ष्य कुछ बड़ा करने का था.

Rohit shetty debut as a director - Photo Gallery
6/8

बतौर निर्देशक के रूप में की शुरुआत

साल 2003 में, रोहित शेट्टी ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'जमीन' से स्वतंत्र निर्देशक के रूप में पदार्पण किया, जिसने उनके भविष्य की नींव रखी. हालांकि, रोहित शेट्टी को असली सफलता 2006 में अजय देवगन, तुषार कपूर और अरशद वारसी अभिनीत फिल्म 'गोलमाल' से मिली.

Rohit shetty movies - Photo Gallery
7/8

इन फिल्मों में किया कमाल

इसके बाद रोहित शेट्टी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन', 'सिंघम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्में बनाई, जिन्होंने उन्होंने सबसे जबरदस्त डायरेक्टर के रूप में स्थापित किया.

Rohit shetty networth - Photo Gallery
8/8

रोहित शेट्टी की नेटवर्थ

रोहित शेट्टी की अनुमानित कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये है. रोहित शेट्टी अपनी पत्नी माया, बेटे ईशान और मां के साथ जुहू स्थित एक आलीशान 10 मंजिला इमारत में रहते हैं, जिसे शेट्टी टावर के नाम से जाना जाता है. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है. इस लिस्ट में लेम्बोर्गिनी उरुस, मासेराती ग्रैनटूरिज्मो जैसी कारें शामि हैं.

More News