Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • करोड़ों की Rolls-Royce में पीछे बैठने पर पाबंदी? कंपनी ने खुद दी चेतावनी, वजह कर देगी हैरान!

करोड़ों की Rolls-Royce में पीछे बैठने पर पाबंदी? कंपनी ने खुद दी चेतावनी, वजह कर देगी हैरान!

रोल्स-रॉयस यह एक ऐसी गाड़ी है जिसे लोग खुद चलाने के लिए कम, बल्कि पीछे बैठकर शाही अनुभव का मज़ा लेने के लिए ज़्यादा खरीदते हैं. हालाँकि इस बार कहानी थोड़ी अलग है. जिस गाड़ी में लोग पीछे की सीट पर बैठकर शाही एहसास की तलाश करते हैं. उसी गाड़ी में कंपनी ने अब पीछे बैठने से मना किया है. इसके पीछे की वजह दिलचस्प भी है और कुछ हद तक हैरान करने वाली भी…

Last Updated: March 23, 2026 | 9:43 PM IST
Rolls-Royce - Photo Gallery
1/8

शाही सवारी पर 'ब्रेक'

दुनिया की सबसे महंगी और लग्जरी कार मानी जाने वाली रोल्स रॉयस इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में है. अपनी परफेक्शन के लिए मशहूर इस ब्रांड की 'Cullinan' SUV में कुछ तकनीकी खामियां पाई गई हैं, जिसके बाद कंपनी ने एक बड़ा कदम उठाया है.

Rolls-Royce recall - Photo Gallery
2/8

रिकॉल की घोषणा

रोल्स रॉयस ने अमेरिका में अपनी कलिनन की 102 यूनिट्स को वापस मंगाया है. इसमें Series I और Series II दोनों मॉडल शामिल हैं. यह फैसला 12 मार्च 2026 को लिया गया जो लग्जरी ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी चौंकाने वाला है.

Rolls-Royce - Photo Gallery
3/8

निर्माण का समय

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समस्या की जद में वे गाड़ियां हैं जिनका निर्माण 27 नवंबर 2019 से 19 नवंबर 2025 के बीच हुआ है. बीएमडब्ल्यू नॉर्थ अमेरिका ने इस रिकॉल को नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन के साथ फाइल किया है.

What is the real technical problem? - Photo Gallery
4/8

क्या है असली तकनीकी समस्या?

जांच में सामने आया है कि गाड़ी के रियर सीट बेल्ट सिस्टम के कुछ बोल्ट फैक्ट्री में सही टॉर्क के साथ टाइट नहीं किए गए थे. ये बोल्ट सीट बेल्ट और बैकरेस्ट को मजबूती देते हैं. इनके ढीले होने से दुर्घटना के समय यात्रियों को गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है.

How was this fault identified? - Photo Gallery
5/8

कैसे हुई इस खराबी की पहचान?

इस समस्या का खुलासा 23 जनवरी 2026 को हुआ. रूटीन चेक के दौरान इंजीनियरों को गाड़ी में हल्की खड़खड़ाहट सुनाई दी. गहराई से जांच करने पर एक बोल्ट ढीला मिला, जिसके बाद कंपनी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिकॉल का फैसला लिया.

Important Precautions for Customers - Photo Gallery
6/8

ग्राहकों के लिए जरूरी सावधानी

कंपनी ने प्रभावित मालिकों को सख्त हिदायत दी है कि जब तक जांच पूरी न हो जाए, वे पीछे वाली सीट का इस्तेमाल न करें. साथ ही पीछे भारी सामान रखने से भी बचने को कहा गया है. मई 2026 से ग्राहकों को आधिकारिक नोटिस भेजना शुरू किया जाएगा.

Free Repairs and Service - Photo Gallery
7/8

मुफ्त मरम्मत और सर्विस

अच्छी खबर यह है कि अधिकृत डीलर इन गाड़ियों की पूरी जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर बोल्ट को टाइट या तब्दील करेंगे. यह पूरी प्रक्रिया ग्राहकों के लिए पूरी तरह मुफ्त होगी. राहत की बात यह है कि अभी तक इस खराबी से किसी हादसे की खबर नहीं है.

Price of the Cullinan in India - Photo Gallery
8/8

कलिनन की भारत में कीमत

रोल्स रॉयस कलिनन एक पावरहाउस है, जिसमें 6.75-लीटर का V12 इंजन मिलता है. भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.50 करोड़ से 12.25 करोड़ रुपये के बीच है. हालांकि वर्तमान रिकॉल का असर फिलहाल केवल अमेरिका में बेची गई यूनिट्स पर ही पड़ा है.

More News