Rose Day Special: प्यार, इजहार और रोमांस के लिए बेस्ट हैं बॉलीवुड के ये सदाबहार और रोमांटिक गाने, देखें लिस्ट
Rose Day Special: आज गुलाब के साथ ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. इसके साथ ही प्रेमियों के लिए खास इस सप्ताह की शुरुआत हो गई है. आज रोज डे के दिन लोग गुलाब का फूल देते हैं. गुलाब के फूल को प्यार के इजहार का सबसे मजबूत और खूबसूरत प्रतीक माना जाता है. फिल्मों से लेकर गानों तक हर जगह गुलाब स्पेशल डिमांड में रहता है. टूटे दिल को जोड़ने और पहली बार इश्क कबूल कराने के लिए गुलाब का जादू हर जगह काम करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्यार और इजहार के लिए बॉलीवुड में भी ऐसे कई हिट गाने बने हैं, जो लोगों को पसंद करते हैं. आइए देखते हैं बॉलीवुड के सदाबहार और रोमांटिक गाने, जो लाल गुलाब के जादू और रोमांस को खूबसूरती से दिखाते हैं.
फूलों के रंग से
फूलों के रंग से गाने को मशहूर गायक किशोर कुमार ने गाया है. ये फिल्म प्रेम पुजारी का गाना है. इस गाने को सदाबहार अभिनेता देव आनंद पर फिल्माया गया था.
लिखे जो खत तुझे
लिखे जो खत तुझे गाने को मशहूर गायक मोहम्मद रफी ने गाया है. ये 1968 में आई फिल्म कन्यादान का सुपरहिट गाना है. इसे शशि कपूर और आशा पारेख पर फिल्माया गया है.
बहारों फूल बरसाओ
बहारों फूल बरसाओ गाना 1966 में रिलीज हुई फिल्म सूरज का है. गाने को मोहम्मद रफी ने गाया है. इस गाने को अभिनेता राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला पर फिल्माया गया है.
मिले न फूल, तो कांटों से दोस्ती कर ली सॉन्ग
मिले न फूल, तो कांटों से दोस्ती कर ली गाने को फिल्म अनोखी रात में मोहम्मद रफी ने गाया है. इस गाने को परीक्षित साहनी और जहीदा हुसैन पर फिल्माया गया है.
गुलाबी
फिल्म शुद्ध देसी रोमांस का गाना 'गुलाबी' एक लोकप्रिय हिंदी गाना है, जिसे अरिजीत सिंह और प्रिया सरैया ने गाया है और सचिन जिगर ने कंपोज किया है. इस गाने को सुशांत सिंह राजपूत और वाणी कपूर पर फिल्माया गया है.
अखियां गुलाबी
अखियां गुलाबी गाना 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में मशहूर म्यूजिक बैंड मित्राज ने गाया था. इसे शाहिद कपूर और कृति सेनन के लिए गाया गया है.
गुलाबो
गुलाबी थीम में गुलाबो गाने की काफी चर्चा है. साल 2015 में आई फिल्म शानदार में गुलाबो गाना आया था. इस गाने को विशाल ददलानी और अनुषा मणि ने गाया था. इस गाने को शाहिद कपूर और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया था.
गुलाबी आंखें
फिल्म द ट्रेन का गुलाबी आंखें मोहम्मद रफी ने गाया था. इस गाने को राजेश खन्ना और एक्ट्रेस नंदा पर फिल्माया गया है.
तेरा चेहरा मुझे गुलाब लगे
तेरा चेहरा मुझे गुलाब लगे, साल 1981 में आई फिल्म आपस की बात से लिया गया है.. इस गाने को किशोर कुमार ने गाया है. इस गाने को राज बब्बर और पूनम ढिल्लों पर फिल्माया गया है.
मैंनें कहा फूलों से
मैंनें कहा फूलों से फिल्म ब्लैक मेल का गाना है, जिसे गायक किशोर कुमार ने गाया था. इसे एक्टर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पर फिल्माया गया है.