Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Rule Change 1 April: एटीएम से लेकर पैन कार्ड तक…आज से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम, लोगों पर पड़ेगा क्या असर?

Rule Change 1 April: एटीएम से लेकर पैन कार्ड तक…आज से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम, लोगों पर पड़ेगा क्या असर?

Rule Change 1 April: आज यानी बुधवार (1 अप्रैल, 2026) से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत हो रही है. आपने अक्सर देखा होगा कि हर महीने की पहली तारीख को वित्त से जुड़े नियमों में बदलाव हो जाता है. आज भी वित्त और आम लोगों से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं. इस बार भी हमारे खर्चों और बजट से जुड़े कई बड़े नियमों में बदलाव हुए हैं. चाहे बात एटीएम से कैश निकालने की हो, कुकिंग गैस की कीमतों की हो या पैन कार्ड बनवाने के तरीके की हो. आज से ये 8 बड़े बदलाव सीधे तौर पर आपके महीने के बजट और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालने वाले हैं. आइए जानते हैं कि एक अप्रैल से आपके लिए क्या-क्या बदलाव आने वाले हैं और ये आपकी जेब पर कैसे असर डालेंगे.

Last Updated: April 1, 2026 | 11:48 AM IST
Changes in ATM Rules - Photo Gallery
1/8

एटीएम के नियमों में बदलाव

एचडीएससी बैंक ने ऐलान किया है कि अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल करके एटीएम से कैश निकालते हैं, तो अब इसे आपकी फ्री एटीएम ट्रांज़ैक्शन लिमिट में गिना जाएगा.

New Income Tax Law - Photo Gallery
2/8

नया इनकम टैक्स कानून

2025 का नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से लागू हो गया है, जिसने 1961 के इनकम टैक्स एक्ट की जगह ले ली है. इस नए कानून के तहत हाउस रेंट अलाउंस (HRA), अलग-अलग अलाउंस, और पूरे टैक्स सिस्टम से जुड़े नियमों में बदलाव किए गए हैं ताकि इस प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके.

Higher Taxes in the Stock Market - Photo Gallery
3/8

शेयर बाजार में ज्यादा टैक्स

अगर आप फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग करते हैं, तो आपको 1 अप्रैल से ज्यादा सिक्योरिटीज ट्रांज़ैक्शन टैक्स (STT) देना होगा. सरकार ने बजट पेश करते समय ही इस टैक्स में बढ़ोतरी का एलान कर दिया था. फ्यूचर्स पर STT (सिक्योरिटीज़ ट्रांज़ैक्शन टैक्स) में 150% की बढ़ोतरी की गई है, जबकि ऑप्शंस पर STT लगभग 50% बढ़ाया गया है.

Annual FASTag Price Hikes - Photo Gallery
4/8

FASTag का सालाना पास हुआ महंगा

कुछ समय पहले सरकार ने FASTag के लिए एक सालाना पास शुरू किया था, जिसमें ₹3,000 में 200 ट्रिप की सुविधा दी गई थी. आज से इस पास की कीमत बढ़ गई है. हाईवे टोल के लिए FASTag का सालाना पास महंगा हो गया है; इसकी कीमत ₹3,000 से बढ़कर ₹3,075 हो गई है.

new labour code - Photo Gallery
5/8

नया लेबर कोड

1 अप्रैल से पूरे देश में नया लेबर कोड लागू हो रहा है. इस कोड के तहत आपकी बेसिक सैलरी 50 फीसदी रखना जरूरी है. इस फैसले से पीएफ में आपका योगदान बढ़ सकता है. इसके बाद इनहैंड सैलरी कम हो सकती है.

PAN Card Rule Change - Photo Gallery
6/8

पैन कार्ड के नियमों में क्या बदलाव हुआ?

पैन कार्ड से जुड़े कई बदलाव लागू किए जा रहे हैं. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अगर आप नए पैन कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, तो अब आपको न सिर्फ अपना आधार कार्ड, बल्कि एक और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट भी जमा करना ज़रूरी होगा. इसके अलावा, अब 10 लाख रुपये से ज्यादा के सालाना कैश जमा, 5 लाख रुपये तक की कीमत वाले वाहन खरीदने, होटलों या रेस्टोरेंट में 1 लाख रुपये से ज्यादा के पेमेंट और 20 लाख रुपये तक की कीमत वाली अचल संपत्ति खरीदने जैसे लेन-देन के लिए पैन कार्ड दिखाना जरूरी होगा.

commercial lpg cylinder price hike - Photo Gallery
7/8

बढ़ गई एलपीजी की कीमतें

एक महीने पहले घरेलू एलपीजी की कीमतों में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडरों में 115 रुपये बढ़ाई गई थीं. हाल में हुए बदलावों के बाद एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

railway ticket rule change - Photo Gallery
8/8

रेलवे टिकट से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव

1 अप्रैल से रेलवे टिकट रद्द करने के नियम भी बदल गए हैं. यदि टिकट 72 घंटे पहले रद्द किया जाता है, तो अधिकतम रिफंड दिया जाएगा. यदि 72 से 24 घंटे पहले रद्द किया जाता है, तो किराए का 25 प्रतिशत काट लिया जाएगा. यदि 24 से 8 घंटे पहले रद्द किया जाता है, तो किराए का 50 प्रतिशत काट लिया जाएगा और यदि 8 घंटे से कम समय पहले रद्द किया जाता है, तो कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा.

More News