Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा तेज, फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा तेज, फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी लव लाइफ और शादी को लेकर चर्चा में हैं. खबरों के अनुसार वो विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी करने वाली हैं और शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. आइये जानते हैं कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी!

Last Updated: February 5, 2026 | 12:49 PM IST
rashmika mandanna vijay devarkonda first meeting - Photo Gallery
1/6

2018 में हुई थी पहली मुलाकात

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पहली बार 8 साल पहले आई फिल्म 'गीता गोविंदम' में एक साथ स्क्रीन शेयर की थी, जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी. इसी दौरान रश्मिका की विजय से पहली मुलाकात भी हुई थी.

rashmika mandanna break up - Photo Gallery
2/6

गीत गोविंदम के पहले हुआ था ब्रेकअप

रश्मिका मंदाना का साल 2017 में रक्षित शेट्टी से ब्रेकअप हुआ था और रक्षित से अलग होने के महज एक महीने बाद ही उन्हें फिल्म 'गीता गोविंदम' का ऑफर मिला, जहां उनकी मुलाकात विजय देवरकोंडा से हुई थी. जानकारी के मुताबिक यही से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हुई थीं.

rashmika mandanna worked in dear comrade - Photo Gallery
3/6

'डियर कॉमरेड' में भी साथ किया काम

इस कथित जोड़ी ने फिल्म 'डियर कॉमरेड' में भी एक साथ काम किया था. यह फिल्म 2019 में आई थी. पिछले कई सालों से उनके रिश्ते की अफवाहें उड़ रही हैं, लेकिन दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

rashmika mandanna vijay devarkonda engagement - Photo Gallery
4/6

हो चुकी है सगाई

कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कुछ महीने पहले ही दोनों ने एक निजी समारोह में सगाई कर ली थी. रश्मिका की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के प्रमोशन इवेंट में भी विजय और रश्मिका के बीच प्यार भरा रोमांटिक पल देखा गया था और विजय ने भी रश्मिका के काम का खुलकर समर्थन किया था, जिसके बाद से ये चर्चा तेज हो गयी है.

rashmika mandanna talk about marriage - Photo Gallery
5/6

सही समय का इंतजार

रश्मिका ने अपनी निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने से हमेशा इनकार इंकार किया है. एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका ने विजय के साथ शादी और रिलेशनशिप से जुड़ा सवाल पूछने पर कहा कि वो इस बारे में तब बात करेंगी जब सही समय आएगा.

Disclaimer - Photo Gallery
6/6

Disclaimer

यह जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है. हम निजी या अपुष्ट विवरणों की सटीकता का दावा नहीं करते हैं. यह सामग्री केवल सूचनात्मक और मनोरंजनात्मक उद्देश्यों के लिए है.

More News