Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • बिलासपुर के इस गांव में गुपचुप क्यों पहुंची तेंदुलकर फैमिली? सामने आई दिल छू लेने वाली तस्वीरें!

बिलासपुर के इस गांव में गुपचुप क्यों पहुंची तेंदुलकर फैमिली? सामने आई दिल छू लेने वाली तस्वीरें!

Sachin Tendulkar Family: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का परिवार इन दिनों चर्चा से दूर बेहद सादगी भरे अंदाज में बिलासपुर के दौरे पर है. चकाचौंध को पीछे छोड़ अंजलि और सारा तेंदुलकर ने छपरवा के गांवों में जाकर न सिर्फ ग्रामीणों का हाल जाना, बल्कि बच्चों में खुशियां भी बांटीं. मानवता से भरा यह गुप्त दौरा अब हर किसी का दिल जीत रहा है.

Last Updated: April 8, 2026 | 9:49 PM IST
sachin tendulkar family - Photo Gallery
1/8

सचिन तेंदुलकर का परिवार

सचिन तेंदुलकर का परिवार मंगलवार की सुबह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर पहुंचा.

sachin tendulkar family - Photo Gallery
2/8

कोर्टयार्ड मैरियट होटल रुके

अंजलि तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर और सानिया चांडोक सीधे कोर्टयार्ड मैरियट होटल में रुकने के लिए गईं.

Visit to Chhaparwa-Bamhani Village - Photo Gallery
3/8

छपरवा-बम्हनी गांव का दौरा

दोपहर के समय परिवार ने छपरवा-बम्हनी गांव का दौरा किया और वहां के निवासियों से मुलाकात की.

Toys and other gifts were presented - Photo Gallery
4/8

खिलौने और अन्य उपहार भेंट किए

उन्होंने गांव के बच्चों और ग्रामीणों को अपने साथ लाए हुए खिलौने और अन्य उपहार भेंट किए.

Visit to the Public Health Center - Photo Gallery
5/8

जन स्वास्थ्य केंद्र का दौरा

बुधवार की सुबह परिवार ने गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं.

Understanding the Ground Situation - Photo Gallery
6/8

जमीनी स्थिति को समझना

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जीवन की चुनौतियों और स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति को समझना था.

Not even the media caught wind of this - Photo Gallery
7/8

मीडिया तक को इसकी भनक नहीं

इस पूरे दौरे को इतना गुप्त रखा गया कि प्रशासन और मीडिया तक को इसकी भनक नहीं लगी.

Mumbai via Raipur - Photo Gallery
8/8

रायपुर के रास्ते मुंबई

जानकारी के अनुसार, तेंदुलकर परिवार आज रात रायपुर के रास्ते मुंबई के लिए रवाना हो जाएगा.

More News