Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Sad Songs of Asha Bhosle: ‘मेरा कुछ सामान’ से लेकर ‘ये क्या जगह है दोस्तों’ तक, हर किसी को रुला देते हैं आशा भोसले के ये गाने

Sad Songs of Asha Bhosle: ‘मेरा कुछ सामान’ से लेकर ‘ये क्या जगह है दोस्तों’ तक, हर किसी को रुला देते हैं आशा भोसले के ये गाने

आशा भोसले ने रोमांटिक से लेकर पॉप गानों तक हर तरह के गानों में अपनी आवाज दी है. अपने पूरे संगीत करियर में उन्होंने 12000 से ज्यादा गाने गाये हैं. आमतौर पर लोग उन्हें चुलबुले और रोमांटिक गानों के लिए ही जानते हैं, लेकिन आशा जी ने कई उदासी भरे गानों को अपनी आवाज दी है. आज भी ये गाने काफी लोकप्रिय हैं. इनमें से कुछ गाने तो ऐसे हैं, जिन्हें सुनने के बाद आज भी आँखों में आंसू आ जाते हैं.

Last Updated: April 12, 2026 | 4:11 PM IST
mera kuch saman - Photo Gallery
1/7

मेरा कुछ सामान (इजाज़त, 1987)

यह एक उत्कृष्ट रचना है. इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं, जिसमें आशा ताई की आवाज बिछड़ने के दर्द और यादों को संजोए रखने के भाव को बखूबी व्यक्त करती है.

ye kya jagah hai dosto - Photo Gallery
2/7

ये क्या जगह है दोस्तों (उमराव जान, 1981)

यह एक मार्मिक ग़ज़ल है जो एक तवायफ के अकेलेपन और अलगाव को दर्शाती है, आशा जी की आवाज इस गाने को बेहद भावपूर्ण बना दिया है.

kitne bhi tu kar le sitam - Photo Gallery
3/7

कितने भी तू करले सितम (सनम तेरी कसम)

इस गाने में आशा जी की आवाज बेहद तिलिस्मी लगती है. आज भी यह गाना प्रेमी युगलों के बीच काफी लोकप्रिय है.

chanda re - Photo Gallery
4/7

चंदा रे चंदा रे (लाजवंती, 1958)

इस गाने में आशा भोसले अपने बच्चे से बिछड़ी एक माँ के दर्द को व्यक्त करती हैं, जो उनके करियर के शुरुआती दौर में उनकी भावनात्मक गहराई को दर्शाता है.

do lafzo ki hai - Photo Gallery
5/7

दो लफ्जों की है दिल की कहानी (द ग्रेट गैम्बलर, 1979)

बोलचाल की शैली में गाया गया यह गीत प्रेम के अपार दर्द को व्यक्त करता है, विशेष रूप से जब कोई व्यक्ति अपने प्रिय से बेहद दूर हो उसके दुख को यह गीत बखूबी व्यक्त करता है.

bechara dil kya kre - Photo Gallery
6/7

बेचारा दिल क्या करे (खुशबू, 1975)

यह एक खूबसूरत, कोमल, फिर भी दिल दहला देने वाला गीत है जो टूटे हुए दिल की कमजोरी और बेबसी को दर्शाता है.

stage - Photo Gallery
7/7

कोई है कोई है (स्टेज, 1951)

ये गीत उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में गाया था जो ख़ास लोकप्रिय नहीं हुआ, लेकिन इसमें आशा जी की दर्दभरी आवाज महसूस की जा सकती है.

More News