Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कब-कब एक साथ दिखीं सलमा और हेलेन? कौन हैं ये और कैसे शुरू हुआ सलीम खान संग इनका प्यार

कब-कब एक साथ दिखीं सलमा और हेलेन? कौन हैं ये और कैसे शुरू हुआ सलीम खान संग इनका प्यार

Helen and Salma Khan: दिग्गज अभिनेता सलमान खान के पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान की तबीयत इन दिनों खराब है. वह लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. जैसे ही उनके खराब सेहत का पता चला, तो उनकी दोनों बीवियां-सलमा और हेलेन साथ अस्पताल पहुंचीं, जो कैमरे में कैद हुआ. ऐसे कई मौके आए, जब सलमा और हेलेन एक साथ नजर आईं. देखिए उन पलों को. साथ ही जानिए दोनों के बारे में सबकुछ. 

Last Updated: February 18, 2026 | 3:24 PM IST
salma and helen - Photo Gallery
1/9

एक ही कार में बैठकर पहुंची अस्पताल

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर जैसी ही मिली. तो उनकी दोनों बीवियां सलमा और हेलेन अस्पताल पहुंची. दोनों साथ में एक कार में आई थीं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. दोनों बेहद चिंतित नजर आ रही थीं.

salma khan and helen in birthday party - Photo Gallery
2/9

बर्थडे पार्टी में साथ आईं नजर

साल 2024 में सलमान खान की मां सलमा खान मुंबई में हेलेन की बर्थडे पार्टी में उनके साथ डांस करती नजर आईं. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

salma and helen - Photo Gallery
3/9

कई और जगहों पर साथ देखी गईं सलमा और हेलेन

इसके अलावा दोनों कई मौके पर साथ देखी जाती हैं. सलमा और हेलेन अक्सर कई इवेंट में देखी जाती है.

who is salma khan - Photo Gallery
4/9

कौन हैं सलमा खान?

6 दिसंबर 1942 को सुशीला चरक के रूप में जन्मीं सलमा खान के पिता एक दंत चिकित्सक थे.

salma and salim khan love story - Photo Gallery
5/9

कैसे शुरू हुई सलीम और सलमा की लव स्टोरी?

24 साल के सलीम मुंबई में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे थे, और बड़ी मुश्किल से किराए के एक छोटे से मकान में रहते थे. वहीं पास में ही 17 साल की सलमा रहती थीं. वे अक्सर अपने मोहल्ले में एक-दूसरे से मिलते थे, नज़रें मिलाते थे और धीरे-धीरे दोस्त बन गए.

salma marry with salim khan - Photo Gallery
6/9

सलीम संग हुआ विवाह

सलीम और सलमा का विवाह 1964 में एक अंतरधार्मिक समारोह में हुआ, जिसमें हिंदू रीति-रिवाज और मुस्लिम निकाह दोनों शामिल थे. उनके वैवाहिक जीवन के शुरुआती वर्ष कठिन थे. सलीम और सलमा खान के चार बच्चे हैं - सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री. बाद में, सलीम खान ने 1980 के दशक में हेलेन से शादी की और अर्पिता नाम की एक बेटी को गोद लिया.

who is helen - Photo Gallery
7/9

कौन हैं हेलेन?

हेलेन एन रिचर्डसन खान, जिन्हें आमतौर पर हेलेन के नाम से जाना जाता है, भारतीय सिनेमा की एक दिग्गज हस्ती हैं. उन्होंने अपने करियर में 750 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है.

helen career - Photo Gallery
8/9

13 साल में रखा फिल्मों में कदम

हेलेन ने महज 13 साल की उम्र में फिल्म उद्योग में कदम रखा। हेलेन ने शबिस्तान और आवारा (1951) जैसी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. 1960 और 70 के दशक में, हेलेन आइटम नंबर गानों का चेहरा बन गईं और उन्हें 'कैबरे क्वीन' का खिताब मिला.

सलीम खान से हुआ प्यार - Photo Gallery
9/9

सलीम खान से हुआ प्यार

1981 में हेलेन ने मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान से शादी की। उस समय सलीम पहले से ही सलमा खान से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे: सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा. इस नई शादी को स्वीकार करने में परिवार को समय लगा.

More News