Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • हेजल कीच ने मिलने के लिए तड़पते थे युवराज सिंह, 3.5 साल तक भागती रहीं, जानें उनके करियर और जिंदगी की दिलचस्प बातें!

हेजल कीच ने मिलने के लिए तड़पते थे युवराज सिंह, 3.5 साल तक भागती रहीं, जानें उनके करियर और जिंदगी की दिलचस्प बातें!

अगर आप नहीं जानते तो बता दूं कि युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच एक बेहतरीन बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकी है. उन्होंने बिग बॉस के सलमान खान के साथ भी काम किया है. उनकी खूबसूरती पर युवराज सिंह फिदा हो गए थे. चलिए हेजल कीच के बारे में सबकुछ जानते हैं. 

Last Updated: February 28, 2026 | 3:15 PM IST
Hazel Keech born - Photo Gallery
1/9

हेजल कीच का जन्म

हेजल का जन्म 28 फरवरी 1987 को इंग्लैंड के एसेक्स में हुआ था. हेजल के पिता ब्रिटिश और मां इंडो-मॉरीशस हिंदू हैं. शायद इसलिए उन्हें भारत से लगाव रहा है. पहले उन्हें रोज डॉन और फिर शादी के बाद गुरबसंत कौर के नाम से जाना जाता है.

Hazel Keech Education - Photo Gallery
2/9

हेजल कीच की एजुकेशन

बता दें कि हेजल कीच ने इंग्लैंड के रेडब्रिज में बील हाई स्कूल से प्राथमिक शिक्षा पूरी की. स्कूल में वह इंडियन क्लासिकल और वेस्टर्न गानों पर डांस सीखा करती थीं. साथ ही वे सिंगिंग और एक्टिंग भी करती थीं.

Debut in films - Photo Gallery
3/9

फिल्मों में शुरुआत

हेजल कीच ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत तमिल फिल्म बिल्ला से की और बॉलीवुड में बॉडीगार्ड मूवी से सलमान संग उन्होंने काम किया स्टार्ट किया था. फिल्मों से पहले वह वीडियो गाना कहीं पे निगाहें में दिखाई दे चुकी हैं.

Entry into Bollywood with the film Bodyguard - Photo Gallery
4/9

बॉडीगार्ड फिल्म से हुई बॉलीवुड में एंट्री

हेजल कीच ने फिल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर की करीबी दोस्त माया रोल निभाया था. इस किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था. उन्हें काफी वाहवाही मिली थी. साथ ही वह बिग बॉस सीजन 7 में भी नजर आ चुकी हैं. वह 'हैरी पॉटर एंड द चेंबर ऑफ सीक्रेट्स' (2002) और 'हैरी पॉटर एंड द गॉबलेट ऑफ फायर' (2005) में भी नजर आ चुकी हैं.

married to Yuvraj Singh - Photo Gallery
5/9

युवराज सिंह से हुई शादी

नवंबर 2015 में हेज़ल कीच ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से सगाई की और फिर उनकी शादी 30 नवंबर 2016 को हुई और दोनों एक-दूजे के हो गए. हेजल और युवराज लंबे समय से डेटिंग कर रहे थे लेकिन उन्होंने इसे मीडिया की नजरों से दूर रखा.

She left acting after marriage - Photo Gallery
6/9

शादी के बाद छोड़ दी एक्टिंग

अब हेजल कीच बड़े पर्दे से पूरी तरह दूर हो चुकी है और अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही है. कपिल शर्मा शो पर, युजराज ने कहा कि उसने मुझे लगभग 3.5 साल तक अपना चेहरा दिखाने की भी परवाह नहीं की. मैंने हेजल से बहुत निवेदन किया लेकिन वह मुझसे मिलती ही नहीं थी. आखिर में, जब हेजल मानी और मैने उसकी चाल देखा तो देखते ही रह गया. मैं इम्प्रेस हुआ और सोचा यह लड़की वाकई में अलग है.

Hazel made Yuvraj wait - Photo Gallery
7/9

हेजल ने युवराज को कराया इंतजार

युवराज ने सोचा कि मैं इस लड़की से शादी करूंगा और फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी और तीन साल बाद फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के लिए धन्यवाद वाला इमोजी भेजा. वहीं, हेज़ल ने हंसते हुए कहा कि इक बार युवराज ने मुझे कॉफी पर चलने के लिए कहा तो मैंने हां कह दिया. फिर अपना फोन स्विच ऑफ़ कर लिया.

When did Hazel fall in love - Photo Gallery
8/9

कब हुआ हेजल को प्यार

जब कपिल शर्मा ने हेजल से पूछा कि वह आख़िरकार उन्हें युवराज सिंह से प्यार कब हुआ, तो हेजल ने जवाब दिया, मुझे नहीं पता. लेकिन, शायद प्रपोज़ किया के टाइम पर ही. मैंने सोचा ठीक है, वह अच्छा लग रहा है, मैं इसके बारे में सोच सकती हूं. दोनों की लाइफ अच्छी चल रही है.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह लेख सिर्फ मनोरंजन के लिए है, जो कि कई स्त्रोतों पर आधारित है. इंडिया न्यूज तथ्यों की पुष्टि नहीं करताहै.

More News