अभिषेक बच्चन के साथ शूटिंग कर रहीं थीं ऐश्वर्या, तभी पहुंच गए सलमान; मिस वर्ल्ड पर निकाला गुस्सा, जानें वजह
Salman Khan and Aishwarya Rai: मिस वर्ल्ड और दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान की प्रेम कहानी काफी चर्चा में रही थी. एक किस्सा बहुत मशहूर है, जब ऐश्वर्या और अभिषेक की फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान सेट पर पहुंच गए थे और हंगामा हो गया था. आखिर किस वजह से भड़क गए थे अभिनेता. जानिए इस पूरी कहानी को इस खबर में.
सलमान-ऐश्वर्या का रिश्ता रहा है चर्चित
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता बॉलीवुड के इतिहास में सबसे चर्चित और विवादित प्रेम कहानियों में से एक रहा है. उनका प्यार फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) के सेट पर परवान चढ़ा, फिर कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए. हालांकि दोनों सितारे अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन कुछ किस्से बहुत मशहूर हैं.
जब सेट पर अक्सर पहुंचते थे सलमान
रेड एफएम पॉडकास्ट से बातचीत में हिमानी शिवपुरी ने ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया था. इसी दौरान उन्होंने एक किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि जब वह ऐश्वर्या राय के साथ काम कर रही थीं, तब उन्होंने देखा कि सलमान अक्सर सेट पर आते-जाते रहते थे. हालांकि आपको बता दें कि ये उस समय की बात है, जब सलमान-ऐश्वर्या कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.
सलमान एक्ट्रेस पर जताते थे अधिकार!
अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने सलमान-ऐश्वर्या के कुछ बुरे दौर का जिक्र किया था. उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि ऐश्वर्या के प्रति सलमान अपना अधिकार जताते थे.
जब अभिषेक और ऐश्वर्या कर रहे थे शूटिंग, पहुंचे सलमान
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन साथ में रोहन सिप्पी की एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. उसी दौरान सलमान खान अचानक सेट पर आए और ऐश्वर्या राय के रवैये पर अपना गुस्सा जाहिर किया.
ऐश्वर्या राय पर भड़क गए सलमान
सेट पर मौजूद सलमान खान ने ऐश्वर्या राय की तुलना दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान से की और कहा, 'क्या है? इसे समझाओ, वहीदा रहमान को देखो. अपने आप को बहुत खूबसूरत समझती है.' हालांकि, हिमानी शिवपुरी ने बताया कि वो सलमान से कहती थी कि शांत हो जाएं.
सलमान और ऐश्वर्या के कई विवाद रहे हैं
एक विवादित कहानी और मशहूर है. बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सलमान ने गोरख हिल टावर स्थित ऐश्वर्या के घर के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया. बताया जाता है कि अभिनेता ने लगातार ऐश्वर्या का दरवाजा पीटा और गुस्से में आकर धमकी दी कि अगर ऐश्वर्या उन्हें अंदर नहीं आने देंगी तो वह 17वीं मंजिल से कूद जाएंगे. हालांकि यह मामला तब शांत हुआ, जब गेट खुला.
2002 में हुए अलग
साल 2002 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय आधिकारिक तौर पर अलग हो गए और उसके बाद उन्होंने कभी साथ काम नहीं किया. बाद में 2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली.
इन फिल्मों में साथ नजर आए सलमान-ऐश्वर्या
सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने साथ में कई फिल्में की हैं इस लिस्ट में 'ढाई अक्षर प्रेम' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' जैसी फिल्म शामिल हैं.