Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • बीफ नहीं खाता सलमान खान का परिवार, सलीम खान ने कहा, ‘पैगंबर मोहम्मद ने गाय…’, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

बीफ नहीं खाता सलमान खान का परिवार, सलीम खान ने कहा, ‘पैगंबर मोहम्मद ने गाय…’, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

70 के दशक की कुछ सबसे लोकप्रिय हिंदी फिल्मों की पटकथा लिखने वाले दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं. 90 वर्षीय सलीम खान एक्टर सलमान खान के पिता हैं. सलीम खान ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने परिवार से जुड़ी कुछ खास बातें बताई थीं, जिसमें बीफ न खाना भी शामिल था. 

Last Updated: February 17, 2026 | 6:33 PM IST
salim khan comment on beef - Photo Gallery
1/6

सलीम खान का बीफ पर बयान

सलीम खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका पूरा परिवार बीफ नहीं खाता. पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने गाय का दूध मां के दूध का विकल्प बताया है. उन्होंने कहा, "गाय का दूध बहुत फायदेमंद है और गायों को नहीं मारना चाहिए."

family tradition - Photo Gallery
2/6

परिवार की पुरानी परंपरा

इंदौर से मुंबई आकर बसे सलीम खान के परिवार ने कभी बीफ नहीं खाया. उन्होंने स्वीकार किया कि ज्यादातर मुसलमान इसे सस्ते मांस के रूप में खाते हैं, लेकिन उनका परिवार इससे परहेज करता है. सलीम खान ने बताया कि उनके परिवार में यह आदत पीढ़ियों पुरानी है. इसके पहले सलमान ने भी कहा था कि वे बीफ-पोर्क नहीं खाते. सलमान ने कहा था उनकी मां हिंदू हैं, इसलिए वो दोनों धर्मों का सम्मान करते हैं और बीफ नहीं खाते.

work for many superhit films as script writer - Photo Gallery
3/6

बॉलीवुड को दी कई सुपरहिट फ़िल्में

70 के दशक में सलीम-जावेद की जोड़ी पटकथा लेखन में हिट थी. जावेद अख्तर और सलीम खान ने जंजीर, शोले जैसी कई सुपरहिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है. यह जोड़ी हिंदी सिनेमा में स्टार का दर्जा हासिल करने वाले पहले भारतीय पटकथा लेखकों में से थी. अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन की छवि मिलने में उनका बहुत बड़ा योगदान है.

salim khan wives - Photo Gallery
4/6

सुशीला चरक और हेलेन से की शादी

सलीम खान ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम सुशीला चरक है, जिन्हें आमतौर पर सलमा खान के नाम से जाना जाता है, वहीं दूसरी पत्नी हेलेन हैं. हेलेन 70 के दशक की प्रमुख कैबरे डांसर थीं.

salim khan has won many awards - Photo Gallery
5/6

कई पुरस्कारों के विजेता हैं सलीम खान

अपने करियर के दौरान, सलीम खान ने सलीम-जावेद की साझेदारी के तहत छह फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं. 2014 में, सलीम खान को हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए पुरस्कार को अस्वीकार कर दिया कि वे इससे भी उच्च सम्मान के हकदार हैं.

salim khan children - Photo Gallery
6/6

पांच बच्चों के पिता हैं सलीम खान

सलीम खान और उनकी पत्नी सलमा के चार बच्चे हैं; तीन बेटे, सलमान , अरबाज और सोहेल , और एक बेटी, अलवीरा. उनकी दूसरी पत्नी हेलेन रिचर्डसन से उनकी कोई संतान नहीं है. कुछ साल बाद, उन्होंने मुंबई के फुटपाथ पर मृत पाई गई एक बेघर महिला की बेटी अर्पिता को गोद लिया. इस तरह से सलीम खान 5 बच्चों के पिता हैं.

More News