Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 29000 करोड़ के मालिक हैं सलमान खान, फिर भी रहने को क्यों चुना मुंबई में 1BHK फ्लैट, बताई वजह

29000 करोड़ के मालिक हैं सलमान खान, फिर भी रहने को क्यों चुना मुंबई में 1BHK फ्लैट, बताई वजह

Salman Khan: इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म द बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म को अपूर्व लखिया ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी. इसी बीच सलमान खान ने दुबई में एक इवेंट में कई फैंस को हैरान कर दिया. उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में दशकों की सफलता के बाद भी वो मुंबई में एक बेडरूम-हॉल अपार्टमेंट में रहते हैं. आइए जानते हैं उनका ऐसा करने का कारण क्या है? 

Last Updated: February 17, 2026 | 6:22 PM IST
Why does Salman Khan live in 1 BHK? - Photo Gallery
1/7

1 BHK में क्यों रहते हैं सलमान खान?

जानकारी के अनुसार, 2900 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक और बॉलीवुड के बड़े नामों में शुमार सलमान खान मुंबई में एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रहते हैं.

Salman doesn't focus on luxury - Photo Gallery
2/7

लग्जरी पर ध्यान नहीं देते सलमान

दरअसल दुबई के इस इवेंट में फेम, पैसे और सुपरस्टार होने से जुड़ी उम्मीदों पर बात की जा रही थी. इस पर सलमान खान ने कहा कि वे लग्जरी पर बातें करने की बजाय आराम और जान-पहचान को ज्यादा महत्व देते हैं. इससे ये साफ हो गया कि बड़े घर में अपग्रेड करना उनके लिए कभी मायने नहीं रखता.

I have everything I need - Photo Gallery
3/7

मेरे पास जरूरत का सब कुछ

उन्होंने कहा कि उनके पास वो सब कुछ है, जिसकी उन्हें जरूरत है. एक बड़ा घर ये नहीं बताता कि आप कौन हैं या आप रात में कैसे सोते हैं? इसके साथ ही सलमान खान ने इस बात पर जोर दिया कि उनके लिए मन की शांति और पर्सनल आराम, पैसे दिखाने से कहीं ज्यादा मायने रखता है.

Salman khan fees for a film - Photo Gallery
4/7

हर फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं सलमान?

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान हर फिल्म के लिए कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से 150 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करते हैं. उनकी इनकम का एक बड़ा हिस्सा रियलिटी शो बिग बॉस से भी आता है. ये कमाई उनकी दौलत में लगातार इजाफा कर रही है.

Salman is not only actor also a producer - Photo Gallery
5/7

एक्टर ही नहीं प्रोड्यूसर भी हैं सलमान

सलमान खान एक एक्टर होने के साथ ही एक प्रोड्यूसर भी हैं. वे सलमान खान फिल्म्स (SKF) के नाम से खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी चलाते हैं. इस कंपनी ने बजरंगी भाईजान और चिल्लर पार्टी जैसी सफल फिल्मों को सपोर्ट किया. फिल्मों के अलावा वो पॉपुलर कपड़ों के ब्रांड बीइंग ह्यूमन के भी मालिक हैं.

Salman Khan in Battle oof Galwan - Photo Gallery
6/7

बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में एक्टर

इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया गया है. इसे अपूर्व लखिया ने डायरेक्ट किया है.

Battle of Galwan Film - Photo Gallery
7/7

बैटल ऑफ गलवान

बता दें कि ये एक रियल स्टोरी बेस्ड कहानी है. इस फिल्म में बॉर्डर पर तैनात सैनिकों की बहादुरी, ताकत और इमोशनल संघर्षों को दिखाया गया है. फिल्म की कहानी गलवान बॉर्डर पर हुए इंसिडेंट पर आधारित है. फिल्म का टीजर और कुछ गाने रिलीज किए जा चुके हैं.

More News