सलमान, शाहरुख और ऐश्वर्या ही नहीं, दुबई में इन बॉलीवुड स्टार्स के भी हैं लग्जरियस होम
Bollywood Celebrities house in Dubai: बॉलीवुड के कई से स्टार्स और सुपरस्टार्स हैं, जिनके पास केवल मुंबई या दूसरी जगहों पर ही नहीं बल्कि दुबई में भी घर है. ये घर कोई आम घर नहीं बल्कि आलीशान घर हैं. इस लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, राखी सावंत जैसे तमाम नाम शामिल हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दुबई में भी अपना घर खरीदा है.
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के पास दुबई में बुर्ज खलीफा के पास एक बेहतरीन लग्जरियस घर है. ये द एड्रेस डाउनटाउन का एक शानदार अपार्टमेंट है.
शाहरुख खान
किंग खान यानी शाहरुख खान के पास मुंबई में अपना घर है, जिसका नाम मन्नत है. इसी तरह उनके पास दुबई में भी एक लग्जरियस घर है, जिसका नाम जन्नत है. ये घर उन्हें दुबई की प्रॉपर्टी कंपनी नखील ने गिफ्ट किया था. इसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है. इस घर के साथ उन्हें एक प्राइवेट बीच भी मिला हुआ है.
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने 2015 में दुबई के जुमेरा गोल्फ एस्टेट्स में सैंक्चुअरी फॉल्स में एक लग्ज़री विला खरीदा था. इस प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये बताई जाती है. सुविधाओं में एक प्राइवेट स्विमिंग पूल, गोल्फ कोर्स और पिकनिक एरिया शामिल हैं. इसके अलावा, बच्चन परिवार के पास दुबई के एमिरेट्स हिल्स में एक शानदार बंगला भी है, जिसे वे हॉलिडे होम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं.
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उन्हें साल 2010 में उनकी शादी की सालगिरह पर बुर्ज खलीफा में करीब 50 करोड़ रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट गिफ्ट किया था. यह अपार्टमेंट 19वीं मंजिल पर था. हालांकि कुछ समय बाद जब परिवार बढ़ा, तो उन्हें घर छोटा लगा और उन्होंने इसे बेच दिया. इसके बाद शिल्पा ने पाम जुमेराह में एक शानदार विला खरीदा, जहां वे अक्सर छुट्टियां बिताते हैं.
अनिल कपूर
अनिल कपूर दुबई में एक शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं. उन्होंने एमिरेट्स हिल्स में एक खूबसूरत लग्जरियस विला खरीदा है. दुबई के बेवर्ली हिल्स के नाम से भी मशहूर इस इलाके को दुबई के सबसे महंगे और मशहूर इलाकों में से एक माना जाता है. यहां बड़े-बड़े उद्योगपति और मशहूर हस्तियां रहती हैं.
विवेक ऑबेरॉय
बॉलीवुड सेलिब्रिटी विवेक ऑबेरॉय ने भी दुबई में घर खरीदा हुआ है. यहां वे अपनी पत्नी प्रियंका के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं. कुछ समय पहले उन्होंने अपने इस घर की वीडियो भी फैंस के साथ शेयर की थी.
करन कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने साल 2022 में दुबई में अपनी पहली प्रॉपर्टी खरीदी. उन्होंने डेन्यूब प्रॉपर्टीज़ में लगभग 2 करोड़ रुपये में एक पूरी तरह से फर्निश्ड घर खरीदा. घर में एक प्राइवेट स्विमिंग पूल भी है.
राखी सावंत
राखी सावंत ने 2022 में दुबई में डेन्यूब प्रॉपर्टीज में एक फ्लैट भी खरीदा था. उन्होंने अपने नए घर की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. घर को गोल्ड और व्हाइट थीम में सजाया गया है, जिसमें मॉडर्न डेकोर और एक बड़ा ड्रेसिंग रूम है.
सोहेल खान
सोहेल खान ने दुबई के बुर्ज पैसिफिक प्रोजेक्ट में कई अपार्टमेंट में इन्वेस्ट किया है. उन्होंने एक इवेंट के दौरान बताया था कि यह परिवार का इन्वेस्टमेंट है. जब भी उनका परिवार दुबई आता है, तो ये अपार्टमेंट उनके लिए एकदम सही घर साबित होता है.