Samastipur Desi Theme Wedding: बुधवार को समस्तीपुर शहर की सड़कों पर एक अजीब नज़ारा देखने को मिला. न बैंड-बाजे का शोर, न लग्जरी कारों का काफिला, न DJ की तेज़ धुन बल्कि बैलों की धीमी चाल और लोकगीतों की मधुर आवाज के बीच एक ऐसी बारात निकली जिसने हर किसी को ठहरकर देखने पर मजबूर कर दिया. मॉडर्न दौर में जब शादियां करोड़ों की गाड़ियों और चमक-दमक के बीच होती हैं तब 35 बैलगाड़ियों पर सजी यह देसी थीम वाली बारात लोगों को सीधे पुराने जमाने की यादों में ले गई . तो चलिए जानते हैं कि इस शादी के पीछे की वजह क्या थी?