Samay Raina: ‘अब लाऊंगा वाइल्ड…’, गाली से भरपूर शो के बाद क्या लाने चले समय रैना? किया बड़ा ऐलान
Samay Raina India’s Got Latent Season 2: इंडियाज़ गॉट लेटेंट! इस शो से तो हर कोई वाकिफ है. ये एक ऐसा शो है जो पिछले साल सबसे ज्यादास सुर्ख़ियों में रहा है. बता दें कि दुबारा इसका एक और सीजन आ रहा है. जिसकी खबर सुनते ही समय रैना के फैंस बेसब्री से इसका इंतजार करने लगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कॉमेडियन समय रैना का स्पेशल शो ‘स्टिल अलाइव’ मंगलवार को YouTube पर प्रीमियर हुआ. 1 घंटे 21 मिनट के शो के दौरान, रैना ने इंडियाज़ गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बात की, अपनी माँ के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए, और भी बहुत कुछ. हालाँकि, उन्होंने शो को बहुत अच्छे नोट पर खत्म किया और कन्फर्म किया कि इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीज़न 2 आएगा.
Samay Raina announces India’s Got Latent Season 2.pic.twitter.com/O87sGGrgk4
— Being Political (@BeingPolitical1) April 7, 2026
समय रैना का बड़ा हिंट
बता दें कि इस शो को लेकर रैना ने कहा कि रही बात इंडियाज गॉट लेटेंट की, लोग पूछते रहते हैं मुझसे 'क्या यह शो वापस आएगा?'. मैंने बहुत सोचा इस बारे में मैं भगवान की कसम खाता हूँ. मुझे नहीं लगता कि इसके हाई पॉइंट पर मेरा शो खत्म हो सकता था. मुझे इसे फिर से कहने दो.
समय रैना
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसके हाई पॉइंट पर मेरे शो का सीजन 1 खत्म हो सकता था (इंडियाज गॉट लेटेंट के बारे में बात करते हुए, लोग मुझसे पूछते रहते हैं.
खबर सुनते ही फैंस हुए बेकाबू
समय के इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीज़न 2 के बारे में हिंट देने के बाद ऑडियंस ज़ोर-ज़ोर से चीयर करने लगी. उन्होंने आगे कहा, "शो तो मैं लाऊंगा. क्योंकि मज़ा आता था वो शो करने में. मुझे बस जब तक हूँ मैं इस दुनिया में मज़े करने हैं. मैं चाहता हूँ कि मैं एक वाइल्ड शो करूँ. इंटरनेट पर देखेंगे, कट कूट के सॉफ्टी वर्शन डालेंगे.
वाइल्ड शो करने चले समय रैना
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं एक वाइल्ड फ़किंग शो करना चाहता हूँ (मैं वो शो लाऊँगा. क्योंकि इसे करने में मज़ा आया. मैं बस तब तक मज़े करना चाहता हूँ जब तक मैं इस दुनिया में हूँ. मैं एक वाइल्ड शो करना चाहता हूँ. इंटरनेट पर, हम कट और सॉफ्टी वर्शन डालेंगे. मैं एक वाइल्ड फ़किंग शो करना चाहता हूँ)."
कब आएगा शो?
हालांकि उन्होंने अभी तक यह नहीं बताया है कि शो कब आएगा, लेकिन साफ़ है कि उनके फ़ैन इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीज़न 2 देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.
जानें India's Got Latent के बारे में
जिन लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि पिछले साल फरवरी में समय के शो 'India's Got Latent' को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. यह विवाद शो में गेस्ट के तौर पर आए रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के कारण हुआ था. समय, रणवीर और अन्य लोगों के खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं, और शो के सभी एपिसोड YouTube से हटा दिए गए.