Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कौन हैं दाएं हाथ के सुरेश रैना? जिन्होंने अपनी पारी से पहले लखनऊ और अब मुंबई को चटाई धूल

कौन हैं दाएं हाथ के सुरेश रैना? जिन्होंने अपनी पारी से पहले लखनऊ और अब मुंबई को चटाई धूल

Sameer Rizvi Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में एक नाम खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वो नाम है समीर रिजवी. समीर रिजवी पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे. लेकिन आईपीएल 2025 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया है. साल 2025 में मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी को 95 लाख रुपये में खरीदा. अब वो आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से आग उगल रहे हैं. आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 70 रनों की पारी खेली और दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई. इसके बाद आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रनों की पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

Last Updated: April 4, 2026 | 10:11 PM IST
Who is Sameer Rizvi - Photo Gallery
1/8

कौन हैं समीर रिजवी?

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं. समीर रिजवी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट में रिजवी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खूब प्रभावित किया है.

Played for Chennai Super Kings - Photo Gallery
2/8

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले

साल 2024 के आईपीएल में समीर रिजवी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे. लेकिन चेन्नई की तरफ से खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. जिसकी वजह से चेन्नई ने उन्हें आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर दिया.

become part of delhi capitals in IPL 2025 - Photo Gallery
3/8

आईपीएल 2025 में दिल्ली का बने हिस्सा

आईपीएल 2025 में समीर रिजवी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने. हालांकि, आईपीएल 2025 में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. हालांकि, आईपीएल 2025 के आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 गेंदों में 58 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई. इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें दिल्ली में रिटेन किया.

Played a magnificent innings in two matches - Photo Gallery
4/8

2 मैचों में खेली शानदार पारी

आईपीएल 2026 में समीर रिजवी ने पहले लखनऊ के खिलाफ 70 रनों की नाबाद पारी और उसके बाद आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल कर अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई.

Famous as the right-handed Suresh Raina - Photo Gallery
5/8

दाएं हाथ के सुरेश रैना के नाम से मशहूर

समीर रिजवी को दाएं हाथ के सुरेश रैना के नाम से भी जाना जाता है. रैना से मिलती-जुलती खेल शैली की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें दाएं हाथ के सुरेश रैना के नाम से भी जाना जाता है.

Started playing cricket at the age of 11 - Photo Gallery
6/8

11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना किया शुरू

रिजवी ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया और मेरठ के गांधीबाग अकादमी में इस खेल का अभ्यास करना शुरू किया, जहां उन्हें उनके मामा तनकीब अख्तर ने ट्रेन किया, जिन्होंने समीर को क्रिकेट को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया.

Where was Sameer Rizvi born - Photo Gallery
7/8

समीर रिजवी का कहां हुआ जन्म?

समीर रिजवी का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ है. समीर रिजवी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.

Delhi bought him for ₹95 lakh - Photo Gallery
8/8

दिल्ली ने 95 लाख रुपये में खरीदा

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. जिसकी वजह से चेन्नई ने उन्हें रिलीज कर दिया. आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 95 लाख रुपये में खरीदा और लगातार 2 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं.

More News