Sanchita Basu: बिहार की वो सादी लड़की जो रातों-रात टिकटॉक से बनी स्टार, जानें संचिता बासु की पूरी कहानी
Sanchita Basu: संचिता बसु बिहार की एक ऐसी महिला है जिसने बड़े स्तर पर नाम कमाया और आज हर कोई इस नाम को जानता है. वैसे तो बिहार की संचिता बसु को हर कोई जानता है, इन्हे आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है. उन्होंने अपना सफर TikTok पर छोटे वीडियो से शुरू किया और अब OTT प्लेटफ़ॉर्म के बड़े पर्दे तक पहुँच गई है. इतना ही नहीं अब वो सफलता की नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं, वहीं हाल ही में उनकी वेब सीरीज़, ठुकरा के मेरा प्यार, को ज़बरदस्त लोकप्रियता मिली. चलिए जान लेते हैं उनका सफर कैसे और कहां से शुरू हुआ.
एक छोटे से गाँव से बड़े सपने
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संचिता बसु का जन्म बिहार के सहरसा ज़िले के एक छोटे से गांव, महादेवनथ में हुआ था. एक मध्यम-वर्गीय परिवार में पली-बढ़ी संचिता ने शुरू से ही आसमान छूने वाले सपने देखे थे.
भागलपुर में पाली-बढ़ी बासु
साथ ही बता दें कि संचिता बासु का पालन-पोषण भागलपुर में हुआ, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी जड़ों से गहरा जुड़ाव बनाए रखा. और आज भी रखती हैं.
टिकटॉक स्टार कैसे बढ़ीं आगे
संचिता के करियर ने 2019 में TikTok पर उड़ान भरी. उन्होंने शुरू में सिर्फ़ मनोरंजन के लिए लिप-सिंक वीडियो बनाना शुरू किया था, लेकिन उनकी प्यारी मुस्कान और सादगी ने जल्द ही लोगों का दिल जीत लिया. सिर्फ़ तीन महीनों के अंदर ही, उनके एक मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स पहुंच गए.
माँ ने दिया ऐसे साथ
बता दें कि संचिता अपनी सफलता का एक बड़ा श्रेय अपनी माँ, वीणा देवी को देती हैं. शुरुआती दिनों में, जब संचिता के पास कोई प्रोफ़ेशनल टीम नहीं थी, तब उनकी माँ ही उनके वीडियो शूट करती थीं.
ऐसे ली फिल्मों में एंट्री
सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता ने संचिता के लिए दक्षिण भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री (Tollywood) के दरवाज़े खोल दिए. उन्हें तेलुगू फ़िल्म First Day First Show (2022) में मुख्य भूमिका निभाने का मौक़ा मिला.
एक फिल्म ने बनाया सुपरस्टार
इस फ़िल्म का ट्रेलर किसी और ने नहीं, बल्कि सुपरस्टार चिरंजीवी ने लॉन्च किया था, जो किसी भी नए कलाकार के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.