सलमान खान से टूटी शादी, क्रिकेटर से हुआ प्यार, 14 साल बाद क्यों खत्म हुई इस एक्ट्रेस की लव स्टोरी?
Sangeeta Bijlani Relationship: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान, आज तक कुंवारे हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान की शादी होने वाली थी, वो भी बॉलीवुड की ‘बिजली’ से. जी हां, मॉडलिंग की दुनिया में ‘बिजली’ के नाम से मशहूर संगीता बिजलानी पूर्व मिस इंडिया रही हैं. वे अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उनकी निजी जिंदगी भी काफी उथल-पुथल भरी रही है. वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं. उनकी जिंदगी एक ऐसी किताब है, जिसमें प्यार, शादी और तलाक की कहानियां हैं, जिसमें ग्लैमर के साथ ही दिल टूटने का एक्सपीरिएंस भी है.
संगीता बिजलानी का जन्म
उनका जन्म 9 जुलाई 1960 को मुंबई के सिंधी परिवार में हुआ था. केवल 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम दिलाया.
1980 में बनीं मिस इंडिया
1980 में उन्होंने मिस इंडिया का ताज जीता और फिर संगीता ने बॉलीवुड में कदम रखा. साल 1988 में उनकी पहली फिल्म 'कातिल' रिलीज हुई. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई.
फिल्म त्रिदेव से मिली पहचान
एक्ट्रेस को 1989 में आई फिल्म 'त्रिदेव' से पहचान मिली. इसके बाद वे 'जुर्म' और 'युगांधर' फिल्मों का हिस्सा बनीं. बिजलानी ने 1996 में टीवी शो चांदनी में काम किया. उनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन वे ग्लैमर के कारण चर्चा में रहीं. वे अपनी निजी जिंदगी में काफी चर्चा में रही हैं.
सलमान खान से रिश्ता
सलमान खान के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा. फिल्मी गलियारों में चर्चा थी कि दोनों की मुलाकात फिल्म के एक सेट पर हुई थी. कुछ ही समय में सलमान और संगीता की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी बन गई थी.
8 साल बाद टूटा रिश्ता
एक्ट्रेस ने बताया था कि दोनों का रिश्ता आठ सालों तक चला और इसके बाद दोनों की शादी होने वाली थी. दोनों की शादी के कार्ड तक बंट गए थे, लेकिन ऐन वक्त पर दोनों की शादी टूट गई.
दोस्त हैं सलमान और संगीता
संगीता ने मजाक में सलमान खान का नाम लिए बिना कहा था कि उनके एक्स उन्हें छोटे कपड़े नहीं पहनने देते थे, जिसके कारण वे दबाव महसूस करती थीं. ब्रेकअप के बाद से दोनों दोस्त हैं.
14 साल बाद तलाक
सलमान खान से मिले धोखे के बाद क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन से उनकी मुलाकात हुई. उन्होंने साल 1996 में शादी कर ली और वे फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं. शादी के 14 साल बाद 2010 में दोनों का तलाक हो गया. उन्होंने 'मैरिड बट नॉट इन द मैरिज' में अपनी शादी के बारे में खुलासा किया.