Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • फेसबुक चैट से सात फेरे तक का सफर… चारुलता से कैसे मिले थे संजू सैमसन? रोमांटिक मूवी से कम नहीं ये लव स्टोरी

फेसबुक चैट से सात फेरे तक का सफर… चारुलता से कैसे मिले थे संजू सैमसन? रोमांटिक मूवी से कम नहीं ये लव स्टोरी

Sanju Samson Love Story: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस समय खूब सुर्खियों में हैं. टी20 वर्ल्ड कप में करो या मरो के मुकाबले में संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इसके दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. इस पारी के बाद संजू सैमसन की खूब तारीफ हो रही है. इसी बीच उनकी वाइफ चारुलता को लेकर भी चर्चा हो रही है. कुछ समय पहले संजू सैमसन अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम के प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया था. उस समय सोशल मीडिया पर संजू सैमसन की खूब आलोचना की जा रही थी, लेकिन एक शख्स था, जो हमेशा उनके सपोर्ट में खड़ा रहा. हम बात कर रहे हैं संजू सैमसन की वाइफ चारुलता रमेश की. संजू सैमसन के बुरे दौर में चारुलता रमेश लगातार उनके लिए भगवान से प्रार्थना कर रही थीं, जिसका फल आज मिला है. संजू सैमसन और चारुलता की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उन दोनों की लव स्टोरी फेसबुक पर चैट से शुरू हुई थी, लेकिन आज वे एक-दूसरे के हमसफर हैं. पढ़ें संजू सैमसन की पूरी लव स्टोरी…

Last Updated: March 2, 2026 | 3:10 PM IST
Sanju Samson Charulatha Remesh - Photo Gallery
1/8

कहां से शुरू हुई संजू की लव स्टोरी?

संजू सैमसन और चारुलता रमेश की लव स्टोरी तिरुवनंतपुरम के मार इवानियोस कॉलेज से शुरू हुई. इस कॉलेज में संजू सैमसन ने अंग्रेजी साहित्य में बीए करने के लिए एडमिशन लिया था, जबकि चारुलता केमेस्ट्री से बीएससी कर रही थीं. कॉलेज में ही संजू सैमसन ने चारुलता रमेश को देखा और उनकी खूबसूरती के आगे क्लीन बोल्ड हो गए. संजू सैमसन काफी शर्मीले थे, जिसके चलते वह चारुलता से बात नहीं कर पाते थे.

Sanju Samson and Charulatha - Photo Gallery
2/8

रात को फेसबुक पर भेजा मैसेज

संजू सैमसन और चारुलता रमेश की बातचीत फेसबुक के जरिए शुरू हुई, साल 2013 में संजू सैमसन ने रात के करीब 11 बजे चारुलता को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा. चारुलता ने संजू की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली, जिसके बाद संजू सैमसन ने HI का मैसेज भेजा. फिर उन दोनों की बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ.

Sanju Samson With His Wife - Photo Gallery
3/8

5 साल तक किया डेट

फेसबुक चैट पर बातचीत करते-करते संजू और चारुलता की दोस्ती गहरी हो गई. आगे चलकर यह दोस्ती प्यार में बदल गई. उन दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया. डेटिंग के दौरान उन दोनों ने एक-दूसरे को अच्छे से समझने की कोशिश की.

Sanju Samson and Charulatha Love - Photo Gallery
4/8

दोनों अलग-अलग धर्म से रखते हैं ताल्लुक

संजू सैमसन ईसाई परिवार से हैं, जबकि चारुलता रमेश हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं. अलग-अलग धर्म से होने के बावजूद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. अच्छी बात ये रही कि उन दोनों के परिवारों ने उनके प्यार को सपोर्ट किया.

Sanju Samson Wedding - Photo Gallery
5/8

कब हुई शादी?

संजू सैमसन और चारुलता रमेश ने 22 दिसंबर 2018 को कोवलम के एक रिसॉर्ट में शादी रचाई. उनकी शादी में परिवार के लोग और कुछ करीब दोस्त शामिल हुए. इसके बाद तिरुवनंतपुरम में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया, जिसमें केरल मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.

Who Is Charulatha Remesh - Photo Gallery
6/8

कौन हैं चारुलता रमेश?

संजू सैमसन की वाइफ चारुलता रमेश मूल रूप से केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली हैं. चारुलता एक सफर एंटरप्रेन्योर के साथ-साथ एचआर प्रोफेशनल भी हैं. हालांकि चारुलता रमेश अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करती हैं.

Sanju Samson and His Wife - Photo Gallery
7/8

संजू को चीयर करती दिखती हैं चारुलता

चारुलता रमेश अक्सर स्टैंड में संजू सैमसन को चीयर करती दिखाई देती हैं. खासकर IPL के दौरान चारुलता अपने पति को सपोर्ट करने के लिए मैदान में मौजूद रहती थीं. संजू सैमसन और चारुलता की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है. बता दें कि चारुलता रमेश सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं. हालांकि वह कभी-कभी इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

Sanju Samson In T20 World Cup - Photo Gallery
8/8

टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे संजू सैमसन

फिलहाल संजू सैमसन भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. 1 मार्च को भारत बनाम वेस्टइंडीज के मैच में संजू सैमसन ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के दौरान संजू ने 12 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया.

More News