Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • बल्ले पर किया Kiss, वाइफ को लगाया कॉल… संजू सैमसन की ऐतिहासिक पारी के बाद कैमरे में कैद हुए यादगार पल, देखें तस्वीरें

बल्ले पर किया Kiss, वाइफ को लगाया कॉल… संजू सैमसन की ऐतिहासिक पारी के बाद कैमरे में कैद हुए यादगार पल, देखें तस्वीरें

Sanju Samson Winning Moment: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने भारतीय क्रिकेट फैंस को ऐसा पल दिया है, जिसे सालों-साल तक याद रखा जाएगा. संजू सैमसन की ऐतिहासिक 97 रनों की पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों का टारगेट चेज कर रही थी. इस दौरान भारतीय टीम एक के बाद एक विकेट गंवा रही थी, लेकिन दूसरी छोर पर संजू सैमसन अपना बल्ला लेकर अंत तक खड़े रहे. संजू सैमसन की पारी को देखकर ऐसा लगा कि वो कितने सालों से इसी दिन का इंतजार कर रहे थे, जब वो बड़े मंच पर खुद को साबित कर सकें. जब संजू सैमसन 97 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेलकर डगआउट की ओर लौटे, तो कुछ खूबसूरत पल कैमरे में कैद हो गई, जो करोड़ों भारतीय फैंस के दिल में बस गए. देखें वो खूबसूरत तस्वीरें…

Last Updated: March 2, 2026 | 10:53 AM IST
Sanju Samson and Gautam Gambhir - Photo Gallery
1/8

गौतम गंभीर की टाइट झप्पी

जब संजू सैमसन पारी खत्म करने के बाद मैदान से बाहर जा रहे थे, तो एक खूबसूरत नजारा देखने को मिली. मैदान पर अक्सर गंभीर रहने वाले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर बाउंड्री लाइन पर ही खड़े दिखाई दिए. गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को कसकर गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाकर शाबाशी दी. गौतम गंभीर ने बाद में बताया कि उन्होंने खास रणनीति के तहत संजू सैमसन को टीम से बाहर किया था, जिससे वे बड़े दिन के लिए तैयार हो सकें.

Sanju Samson and Suryakumar Yadav - Photo Gallery
2/8

कप्तान ने सिर झुकाकर किया स्वागत

संजू सैमसन ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर विनिंग शॉट लगाया, जिसके बाद पूरे ईडन गार्डन्स में 'संजू-संजू' का शोर गूंज उठा. इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव भी संजू का स्वागत करने के लिए मैदान पर आए. सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के अपनी कैप निकालकर संजू के सामने सिर झुकाकर उनका स्वागत किया. सूर्या का यह सम्मान उस खिलाड़ी के लिए था, जिसे लंबे समय से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था. आज वही खिलाड़ी बड़े मंच पर सुपरस्टार बनकर सामने आया है.

Sanju Samson Kissing Bat - Photo Gallery
3/8

बल्ले को किया KISS

संजू सैमसन खिलाड़ियों से मिलने के बाद ड्रेसिंग रूम में पहुंचे. जहां पर एक बहुत ही खूबसूरत लम्हा देखने को मिला. संजू सैमसन ने ड्रेसिंग रूम में अपने बल्ले को किस किया और भगवान का शुक्रिया अदा किया.

Sanju Samson Video Call To His Wife - Photo Gallery
4/8

वाइफ को किया वीडियो कॉल

जब भारतीय टीम और फैंस जीत की खुशी मना रहे थे, जब संजू सैमसन ने अपनी वाइफ को कॉल लगाया. इस दौरान संजू सैमसन और उनकी वाइफ चारुलता की आंखों में खुशी के आंसू थे, जो इस सफलता की कहानी बयां करते हैं. संजू सैमसन के मुश्किल समय में उनकी वाइफ चारुलता हमेशा उनका सहारा बनकर खड़ी रहीं. ऐसे में संजू की कामयाबी में उनकी पत्नी की दुआओं का भी बड़ा हाथ है.

Sanju Samson Thanking God - Photo Gallery
5/8

घुटनों पर बैठकर भगवान को दिया धन्यवाद

भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में सिर्फ 7 रन की जरूरत थी. संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर सिक्स लगाया और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई. विनिंग शॉट लगाने के बाद संजू सैमसन मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए. उन्होंने हेलमेट उतारकर आसमान में देखा और हाथ जोड़कर भगवान को धन्यवाद दिया.

Sanju Samson and Shimron Hetmyer Bond - Photo Gallery
6/8

संजू-हेटमायर का प्यारा बॉन्ड

संजू सैमसन की ऐतिहासिक पारी की वजह से वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. हालांकि इस दौरान वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिमरन हेटमायर संजू की पारी से काफी खुश दिखाई दिए. मैच खत्म होने के बाद हेटमायर ने संजू सैमसन को गले लगाकर उन्हें बधाई दी. बता दें कि हेटमायर ने IPL में संजू सैमसन की कप्तानी में बहुत मैच खेले हैं. ऐसे में उन दोनों के बीच मैदान पर प्यार बॉन्ड दिखाई दिया.

Sanju Samson Missed Century - Photo Gallery
7/8

संजू सैमसन शतक से चूके

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार पारी खेली. उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए, लेकिन अपने शतक से सिर्फ 3 रन चूक गए. हालांकि संजू सैमसन की यह पारी किसी भी शतक से कहीं ज्यादा मायने रखती है.

Sanju Samson Comeback - Photo Gallery
8/8

संजू सैमसन का कमबैक

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले संजू सैमसन की फॉर्म खराब हो गई थी. इसके चलते संजू सैमसन को वर्ल्ड कप के प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया था. फिर बाद में उन्हें टूर्नामेंट के सुपर-8 में मौका मिला. संजू सैमसन ने इस मौके को दोनों हाथों से स्वीकार किया और ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया.

More News