Sanju Samson vs Shubman Gill: भारत की टी20 इंटरनेशनल में टीम में शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है. वह टीम के लिए ओपनिंग करते हैं. इससे पहले शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते थे. हालांकि जब शुभमन गिल ने टी20 टीम में वापसी की, तो संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में भेज दिया गया. अब टीम इंडिया में संजू सैमसन की जगह भी नहीं पा रही है. वहीं, शुभमन गिल भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हैं. हालांकि उनका टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी खराब रहा है. गिल से पहले संजू सैमसन को टीम इंडिया के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे. इसके चलते सवाल उठ रहे हैं कि बतौर ओपनर भारतीय के लिए गिल और संजू में से कौन सा खिलाड़ी बेहतर है? देखें दोनों के आंकड़े…
0