Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सान्या मल्होत्रा ने खरीदा करोड़ों का घर, शेयर कीं इनसाइ़ड फोटोज, फैमिली संग हुईं शिफ्ट

सान्या मल्होत्रा ने खरीदा करोड़ों का घर, शेयर कीं इनसाइ़ड फोटोज, फैमिली संग हुईं शिफ्ट

Sanya Malhotra House: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में अपन इंस्टाग्राम अकाउंट पर खूबसूरत फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं. ये फोटोज हैं उनके खूबसूरत से घर की. उनकी फोटोज में दीवारों पर हल्का पेंट, सही लाइटिंग और बालकनी में लगा छोटा सा झूला घर के डेकोर में चार चांद लगा रहा है. उन्होंने हाल ही में इस घर में गृह प्रवेश की पूजा की. पूजा के दौरान उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी और सिल्वर कलर की ज्वेलरी, जो काफी खूबसूरत लग रही थी. वे अपने परिवार के साथ घर में शिफ्ट हो गई हैं. उनका सी-फेसिंग घर काफी आलीशान है. उन्होंने अपने घर की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं.

Last Updated: March 22, 2026 | 6:20 PM IST
A pot placed on the head - Photo Gallery
1/7

सिर पर रखा कलश

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें उनके माता-पिता और उनके दोस्त हैं. फोटोज में उनके घर पर पूजा की तैयारियां देखने को मिली. एक फोटो में सान्या ने अपने सिर पर कलश रखा था.

Fruit of Faith and Patience - Photo Gallery
2/7

विश्वास और सब्र का फल

एक्ट्रेस ने ये फोटोज शेयर करते हुए कहा कि ये घर उनके कई सालों की मेहनत के कारण संभव हुआ है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इस घर की हर दीवार उन्हें याद दिलाएगी कि विश्वास और सब्र का फल खूबसूरत होता है.

Strength of Sanya Malhotra - Photo Gallery
3/7

क्या है सान्या की ताकत

उन्होंने अपनी सबसे बड़ी ताकत के बारे में बताते हुए कहा कि उनके परिवार और उनके दोस्तों का भरोसा हमेशा से उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है. ये केवल एक घर नहीं बल्कि मेरे सफर का एक छोटा सा हिस्सा है.

Fans Congratulated - Photo Gallery
4/7

फैंस ने दी बधाइयां

उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो गया. उनके फैंस ने बधाई के कमेंट्स की लड़ियां लगा दीं. किसी ने उनके सफर के खूबसूरत मोड़ के लिए बधाईयां दीं, तो किसी ने उनके खूबसूरत से घर की तारीफ की.

Celebrities Congratulated - Photo Gallery
5/7

इन सेलिब्रिटीज ने दी बधाइयां

फैंस के साथ ही कई सेलेब्रिटीज ने भी उन्हें उनके नए घर के लिए बधाईयां दीं. उन्हें वरुण धवन, सिद्धांत चतुर्वेदी, पुलकित सम्राट, अपारशक्ति खुराना और ताहिरा कश्यप तमाम लोगों ने बधाईयां दीं.

Sanya Malhotra Upcoming film with  Bobby deol - Photo Gallery
6/7

बॉबी देओल के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

सान्या के वर्कफ्रंट की बात करें, तो सान्या मल्होत्रा जल्द अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में नजर आएंगी. इ फिल्म में वे बॉबी देओल के साथ नजर आने वाली हैं. कहा जा रहा है कि ये फिल्म 22 मई को रिलीज हो सकती है.

Upcoming film with Rajkumar Rao - Photo Gallery
7/7

राजकुमार राव के साथ टोस्टर में करेंगी काम

इसके अलावा सान्या मल्होत्रा फिल्म 'टोस्टर' में राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. ये कॉमेडी फिल्म विवेक दास चौधरी ने डायरेक्ट की है.

More News