बिग बॉस के बाद सपना चौधरी की धमाकेदार वापसी! ‘द 50’ के महल में कैद होंगे 50 बड़े सितारे, यहां पढ़ें पूरी कहानी
कलर्स टीवी अपने नए रियलिटी शो ‘द 50’ के साथ मनोरंजन की दुनिया में तहलका मचाने को तैयार है. एक आलीशान महल, 50 दिग्गज सितारे और बिना नियमों वाला दिमागी खेल! सपना चौधरी से लेकर ग्लैमर जगत के कई बड़े नाम इस चुनौती के लिए तैयार हैं. आखिर क्या है इस शो का पूरा कॉन्सेप्ट और कौन से सितारे इसमें शामिल हो रहे हैं? जानने के लिए आगे देखें.
धमाकेदार रियलिटी शो 'द 50' का आगाज़
कलर्स टीवी पर एक नया और अनोखा रियलिटी शो 'द 50' दस्तक देने के लिए तैयार है. शो को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं.
सपना चौधरी की फिर से टीवी पर वापसी
हरियाणा की मशहूर डांसर और 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट सपना चौधरी एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया में धूम मचाने आ रही हैं. सपना ने खुद सोशल मीडिया पर 'द 50' में अपनी एंट्री की पुष्टि की है.
वायरल हुआ सपना का खास 'इनविटेशन' वीडियो
सपना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें शो का इनविटेशन कार्ड मिलता है. टिकट देखकर सपना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने फैंस से शो देखने की खास अपील की है.
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की एंट्री
सिर्फ सपना ही नहीं, शो में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए एक्ट्रेस निक्की तंबोली भी शामिल हो रही हैं. खास बात यह है कि वह अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ शो में नजर आएंगी.
कृष्णा श्रॉफ और प्रिंस-युविका भी रेस में
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को भी इस शो का न्योता मिला है. इसके अलावा, रियलिटी शो के किंग कहे जाने वाले प्रंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी के नामों की भी चर्चा तेज है.
1 फरवरी से शुरू होगा 'महल' का खेल
यह शो 1 फरवरी से कलर्स टीवी पर शुरू होने जा रहा है. शो में कुल 50 कंटेस्टेंट एक आलीशान महल में रहेंगे, जहां हर दिन उनके बीच कड़ा मुकाबला और दिलचस्प गेम्स देखने को मिलेंगे.
बिना नियम और स्ट्रैटेजी वाला मुकाबला
'द 50' की सबसे बड़ी खासियत यह है कि खेल के कोई फिक्स्ड नियम नहीं हैं. खिलाड़ियों को अपनी स्ट्रैटेजी खुद बनानी होगी, लेकिन हिंसा पर सख्त पाबंदी है. देखना होगा कि कौन इस महल का असली विजेता बनता है.