Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सारा अली खान और ओरी के बीच छिड़ी ‘सोशल मीडिया वॉर’, सालों पुरानी दोस्ती में आई दरार

सारा अली खान और ओरी के बीच छिड़ी ‘सोशल मीडिया वॉर’, सालों पुरानी दोस्ती में आई दरार

Controversy : बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और सोशल मीडिया सनसेशन ओरी (Orhan Awatramani), जो कभी एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड माने जाते थे, अब आमने-सामने है. पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच चल रहे तनाव ने फैंस को हैरान कर दिया है. 

Last Updated: January 29, 2026 | 2:47 PM IST
A major rift in friendship - Photo Gallery
1/5

दोस्ती में आई बड़ी दरार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और सोशल मीडिया सनसेशन ओरी (Orhan Awatramani), जो कभी एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड माने जाते थे, अब आमने-सामने है. पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच चल रहे तनाव ने फैंस को हैरान कर दिया है. यह विवाद तब और गहरा गया जब सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान ने ओरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया.

The beginning of the controversy 3 worst names - Photo Gallery
2/5

विवाद की शुरुआत '3 सबसे बुरे नाम'

इस पूरी अनबन की शुरुआत ओरी की एक इंस्टाग्राम रील से हुई, जिसका टाइटल था '3 सबसे बुरे नाम'. इस वीडियो में ओरी ने बिना सरनेम लिए सारा, अमृता और पलक का नाम लिया. फैंस ने तुरंत इसे सारा अली खान, उनकी मां अमृता सिंह और पलक तिवारी से जोड़ दिया. हालांकि विवाद बढ़ता देख ओरी ने बाद में यह वीडियो डिलीट कर दिया था.

Ori's jibe at Sara's career - Photo Gallery
3/5

सारा के करियर पर ओरी का तंज

मामला तब और बिगड़ गया जब ओरी ने सारा के फिल्मी करियर पर सीधा निशाना साधा. एक यूजर के सवाल पर कमेंट करते हुए ओरी ने सारा की हिट फिल्मों का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि सारा के काम से ज्यादा तो उनके 'मीम्स' मशहूर है. इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर ओरी को काफी ट्रोल किया गया और लोगों ने इसे 'बुलिंग' करार दिया.

Sara Ali Khan's 'musical' reply - Photo Gallery
4/5

सारा अली खान का 'म्यूजिकल' जवाब

जहां ओरी लगातार बयानबाजी कर रहे है, वहीं सारा अली खान ने गरिमा बनाए रखी है. उन्होंने सीधे तौर पर कुछ कहने के बजाय अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक गाना शेयर किया, जिसके बोल थे टैलेंटेड बालक ना पड़ते विवादों में. फैंस का मानना है कि यह ओरी के तानों पर सारा का इनडायरेक्ट और करारा जवाब था.

Will we never be friends again? - Photo Gallery
5/5

क्या अब कभी एक नहीं होंगे दोस्त?

कॉलेज के दिनों से दोस्त रहे सारा और ओरी के बीच अब बातचीत पूरी तरह बंद है. ओरी ने यहां तक कह दिया कि वे अब दोस्ती का दिखावा नहीं कर सकते. इब्राहिम अली खान ने भी अपनी बहन के सम्मान में ओरी से दूरी बना ली है. अब देखना यह होगा कि क्या पटौदी परिवार इस पर कोई आधिकारिक बयान देता है या यह दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी.