Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सौरभ शुक्ला के बयान से शाहरुख खान की ‘किंग’ लोकर बढ़ी एक्साइटमेंट, ये दिग्गज आएंगे नजर

सौरभ शुक्ला के बयान से शाहरुख खान की ‘किंग’ लोकर बढ़ी एक्साइटमेंट, ये दिग्गज आएंगे नजर

Saurabh Shukla on SRK King: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा तेज है. इसी बीच एक्टर सौरभ शुक्ला ने फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है. उन्होंने बताया है कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्ट की जा रही इस फिल्म में शाहरुख खान दमदार किरदार में नजर आएंगे. वहीं फिल्म में बड़े एक्टर नजर आने वाले हैं. सुहाना खान की इस थिएटर डेब्यू फिल्म में एक्टर्स की फौज नजर आएगी. एक्टर और फिल्ममेकर सौरभ शुक्ला ने अपकमिंग फिल्म किंग के स्केल के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने इस फिल्म को हाल के हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक बताया है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन ड्रामा ने इंडस्ट्री के पुराने और उभरते सितारों को एक साथ लाने के लिए काफी एक्साइटमेंट पैदा किया है. साथ ही इस साल के आखिर में रिलीज होने पर एक हाई-एनर्जी सिनेमाई एक्सपीरियंस देने का वादा किया है.

Last Updated: March 6, 2026 | 1:31 PM IST
Saurabh Shukla net worth - Photo Gallery
1/12

सौरभ शुक्ला की नेटवर्थ

हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में सौरभ शुक्ला ने बताया कि फिल्म का कास्ट बहुत बड़ा है. इस फिल्म में पूरी इंडस्ट्री का 70 फीसदी हिस्सा है. इस दौरान उन्होंने सेट पर अपने एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए इसे बेहतरीन बताया. उन्होंने शाहरुख खान की पर्सनैलिटी की तारीफ की. अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो अनुमान लगाया जा रहा है कि उउनके पास 35 करोड़ से 40 करोड़ रुपये के बीच संपत्ति है.

Shahrukh Khan net worth - Photo Gallery
2/12

शाहरुख खान की नेटवर्थ

अपनी दमदार एक्टिंग से तीन दशकों से इंडस्ट्री पर राज करने वाले किंग खान देश के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं. उनके पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इस आंकड़े के साथ वे आधिकारिक तौर पर बिलेनियर क्लब में शामिल होने वाले भारत के पहले अभिनेता बन गए हैं.

Suhana Khan net worth - Photo Gallery
3/12

सुहाना खान की नेटवर्थ

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की संपत्ति की बात करें, तो अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके पास 15 करोड़ से 20 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

Raghav Juyal net worth - Photo Gallery
4/12

राघव जुयाल की नेटवर्थ

स्लो मोशन किंग के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर राघव जुयाल की नेटवर्थ की बात करें, तो उनके पास लगभग 35 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वे होस्टिंग के लिए एक एपिसोड के लगभग 5 लाख रुपये चार्ज करते हैं. वहीं फिल्म के लिए करोड़ों में चार्ज करते हैं.

Deepika Padukone net worth - Photo Gallery
5/12

दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ की बात की जाए, तो एक्ट्रेस के पास लगभग 500 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वो एक फिल्म के लिए 15 करोड़ से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

Rani Mukerji's net worth - Photo Gallery
6/12

रानी मुखर्जी की नेटवर्थ

मर्दानी 3 एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की नेटवर्थ की बात करें, तो उनके पास लगभग 200 करोड़ से 205 करोड़ रुपये के बीच संपत्ति है. वे चुनिंदा फिल्मों में काम करती हैं और एक पिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

Abhishek Bachchan net worth - Photo Gallery
7/12

अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ की बात की जाए, तो उनकी संपत्ति लगभग 280 करोड़ रुपये है. वे एक फिल्म के लिए 10 करोड़ से 15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

Anil Kapoor net worth - Photo Gallery
8/12

अनिल कपूर की नेटवर्थ

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की नेटवर्थ की बात करें, तो उनके पास लगभग 300 करोड़ से 330 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनके पास मुंबई में 30 करोड़ का बंगला है. साथ ही 150 करोड़ की संपत्तियां लंदन, दुबई और कैलिफोर्निया में हैं.

Arshad Warsi net worth - Photo Gallery
9/12

अरशद वारसी की नेटवर्थ

एक्टर अरशद वारसी के पास लगभग 300 से 340 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वे एक फिल्म के लिए 3 करोड़ से 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इसके अलावा वो सीरीज और बिग बॉस से मोटी कमाई करते हैं.

Jackie Shroff's net worth - Photo Gallery
10/12

जैकी श्रॉफ की नेटवर्थ

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर जैकी श्रॉफ के पास लगभग 400 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वो एक फिल्म के लिए लगभग 3 करोड़ से 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

Jaideep Ahlawat Networth - Photo Gallery
11/12

जयदीप अहलावत नेटवर्थ

एक्टर जयदीप अहलावत बॉलीवुड के सबसे महंगे ओटीटी अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने पाताल लोक सीजन 2 के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज किए. उनके पास कुल 28 से 30 करोड़ रुपये की संपत्ति आंकी जा रही है.

Shahrukh khan Upcoming film king - Photo Gallery
12/12

कैसी होगी शाहरुख खान की किंग?

बता दें कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर बज बना हुआ है. इसमें शाहरुख खान मुख्य किरदार में नजर आएंगे. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हो सकती है. इस फिल्म को क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हैं, जिनका बड़े पर्दे पर इस फिल्म के साथ डेब्यू होगा.

More News