वो बदनसीब हीरोइन, जिसने इश्क में बदला मजहब-रचाई शादी, फिर पति ने बेटे के बर्थडे पर मार दी गोली
Sayeeda khan: बॉलीवुड की दुनिया में एक ऐसी हीरोइन हुई, जिसने प्रेम के खातिर अपना धर्म तक बदल लिया. लेकिन पति ने ही उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. आखिर कौन थी वो अभिनेत्री, जिन्होंने 60 के दशक में कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया था.
कोलकाता में हुआ था जन्म
सईदा खान, जिन्हें सुधा सदानह नाम से भी जाना जाता था. उनका जन्म 24 अक्टूबर 1949 को कोलकाता में हुआ था.
शुरुआती दौर में इन फिल्मों में किया काम
बचपन से ही सईदा खान की अभिनय में अच्छी रुचि रही थी. उन्होंने फिल्म निर्माता एच.एस. रावेल की शिष्या के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. एक्ट्रेस ने डांसर के रूप में करियर की शुरुआत की. फिर उन्होंने फिल्म 'अपना हाथ जगन्नाथ' और 'कांच की गुड़िया' जैसी फिल्मों में काम किया था.
कई दिग्गज अभिनेताओं संग किया काम
अभिनेत्री ने अपने करियर के दौरान कई दिग्गज अभिनेताओं किशोर कुमार , मनोज कुमार , राज कुमार और बिस्वजीत चटर्जी के साथ काम किया था.
प्रेम के खातिर अपनाया हिंदू धर्म
सईदा खान ने 1960 के दशक के अंत में फिल्म निर्माता ब्रिज सदानह से शादी की थी. एक्ट्रेस ने पति के साथ रहने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर सुधा सदानह रख लिया.
कैसे शुरू हुआ प्यार?
बताया जाता है कि एक समय ऐसा आया, जब सईदा खान को फिल्में बनना बंद हो गई. और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई. तभी उनकी मुलाकात निर्माता ब्रिज सदानह से हुई. फिर दोनों में प्यार हो गया.
पति करता था मारपीट
रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के बाद सईदा खान को उनके पति मारा-पीटा करते थे और शराब पीते थे.
पति ने कर दी पत्नी की हत्या
साल 1990 में सईदा खान के बेटे कमल सदानह के 20वें जन्मदिन की पार्टी थी. इसी दौरान उनके पति शराब पीकर आए और एक्ट्रेस से झगड़ा करने लगे. फिर थोड़ी देर बाद सईदा खान पर गोली चला दी. और खुद को भी गोली मार ली. तुरंत ही एक्ट्रे की मौत हो गई.