Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • School Holiday: 3 अप्रैल को छुट्टी पक्की या नहीं? गुड फ्राइडे पर स्कूलों को लेकर ताजा अपडेट

School Holiday: 3 अप्रैल को छुट्टी पक्की या नहीं? गुड फ्राइडे पर स्कूलों को लेकर ताजा अपडेट

Good Friday School Holiday: आज गुड फ्राइडे और ईस्टर वीकेंड भी नज़दीक आ रहे हैं, हाई डेज़र्ट में रहने वाले बहुत से लोग अपने ज़रूरी काम-काज के लिए बाहर निकलने से पहले ये दोबारा चेक कर रहे हैं कि कौन सी सेवाएँ खुली रहेंगी और कौन सी नहीं. ऐसे में देशभर में स्कूलों का क्या हाल रहने वाला है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल यानी 2026 गुड फ्राइडे 3 अप्रैल को मनाया जा रहा है. ये दिन ईस्टर से ठीक पहले वाले शुक्रवार को पड़ता है. गुड फ्राइडे को त्याग, क्षमा और प्रेम का प्रतीक माना जाता है. इसे होली फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है. जैसा की आप सभी जानते हैं कि नया शैक्षणिक सत्र [2026] 1 अप्रैल से ही शुरू हुआ है, और गुड फ्राइडे तीसरे ही दिन आ गया है. ऐसे में हर माता-पिता और छात्र का सवाल है कि क्या गुड फ्राइडे के दिन स्कूल बंद रहेंगे या खुले. चलिए जान लेते हैं कि किस राज्य में स्कूल खुलेंगे और कब रहेंगे बंद?

Last Updated: April 3, 2026 | 6:10 AM IST
school open or closed - Photo Gallery
1/6

आज स्कूल खुले रहेंगे या बंद?

वैसे तो पूरे भारत में गुड फ्राइडे को छुट्टी के रूप में मनाया जाता है. गुड फ्राइडे, जो 3 अप्रैल 2026 को पड़ रहा है, भारत में एक राजपत्रित अवकाश (Gazetted Holiday) है. इसका मतलब है कि पूरे देश में अधिकांश सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे, और छात्रों की छुट्टी रहेगी.

rajasthan school - Photo Gallery
2/6

क्या राजस्थान में बंद रहेंगे स्कूल ?

राजस्थान में गुड फ्राइडे को छुट्टी के रूप में मनाया जाता है. नतीजतन, राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूल इस दिन बंद रहेंगे.

UP Schools - Photo Gallery
3/6

जानें यूपी में बंद रहेंगे स्कूल या खुले?

UP माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, गुड फ्राइडे पूरे राज्य में सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए छुट्टी का दिन है. इस दिन स्कूल बंद रहेंगे और छात्रों की छुट्टी रहेगी. स्कूलों के साथ-साथ कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी इस दिन को छुट्टी के रूप में मनाएंगे.

Delhi School Update - Photo Gallery
4/6

क्या दिल्ली में गुड फ्राइडे की छुट्टी है?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, 3 अप्रैल यानी गुड फ्राइडे को छुट्टी के रूप में मनाया जाता है. स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.

good friday - Photo Gallery
5/6

जाने क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे

जैसा कि पहले बताया गया है, गुड फ्राइडे ईस्टर रविवार से ठीक पहले वाले शुक्रवार को मनाया जाता है. इस साल, गुड फ्राइडे 3 अप्रैल को मनाया जा रहा है. यह दिन ईसा मसीह के सूली पर चढ़ाए जाने की याद दिलाता है.

why celebrate good friday - Photo Gallery
6/6

त्याग और उन कष्टों को याद करने का दिन

इस दिन को उनके त्याग और उन कष्टों को याद करते हुए मनाया जाता है जो उन्होंने सहे थे.

More News