Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कम कीमत में शानदार माइलेज देती हैं ये 7 Sedan Cars, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

कम कीमत में शानदार माइलेज देती हैं ये 7 Sedan Cars, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

Best Sedan cars in India: भारत में सेडान कारों का चलन पिछले लंबे समय से रहा है. आज भी लोग सेडान कारों को काफी पसंद करते हैं. सेडान कारों का लुक, बूट स्पेस और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस काफी अच्छा माना जाता है. माना जाता है कि लंबी दूरी तय करने के लिए भी सेडान कारों में अच्छा कंफर्ट मिलता है. यही नहीं, एसयूवी कारों के मुकाबले में सेडान आपको ज्यादा अच्छा माइलेज दे सकती हैं. भारत में ऐसी कई सेडान कारें हैं, जो आपके लिए लो मेंटनेंस कॉस्ट में एक अच्छा माइलेज निकालकर देती हैं. चलिए जानते हैं ऐसी कुछ सेडान कारों के बारे में. 

Last Updated: February 24, 2026 | 6:47 PM IST
Swift Dzire - Photo Gallery
1/7

स्विफ्ट डिजायर

स्विफ्ट डिजायर एक दमदार सेडान कार है, जिसे भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी पसंद की जाती है. इस कार में आपको पेट्रोल वैरिएंट में 24.79 से लेकर 25.71 तक का माइलेज देती है. वहीं, सीएनजी वैरिएंट में भी यह कार आपको 33.73 km/kg का शानदार माइलेज देती है.

Hyundai Verna - Photo Gallery
2/7

हुंडई वरना

हुंडई वरना एक लंबी सेडान कार है, जो आपके लिए माइलेज में बेस्ट हो सकती है. वरना कार में आपको 18 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. यह कार अपने सेगमेंट में बेस्ट मानी जाती है और इसकी एक्सशोरूम कीमत 10.79 लाख से 17.13 की कीमत में देखने के लिए मिलता है.

Maruti Suzuki Ciaz - Photo Gallery
3/7

मारुति सुजुकी सिआज

मारुति सुजुकी सिआज में आपको शानदार माइलेज मिलने के साथ ही साथ दमदार लुक्स भी मिलते हैं. इस कार में आपको 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल सकता है. वहीं, इस कार की कीमत आपको 9.09 लाख रुपये से 12.04 लाख रुपये की कीमत पर देखने के लिए मिलती है.

Honda City - Photo Gallery
4/7

हॉन्डा सिटी

सेडान के तौर पर भारत में काफी लोकप्रिय है और इस कार का दबदबा पिछले दशकों से बरकरार है. माइलेज में भी यह सेडान किसी से कम नहीं है. इस कार में आपको 17.8 से 18.4 kmpl का माइलेज देखने को मिलता है. यह कार 1498 ccके दमदार इंजन के साथ मिलती है.

Tata Tigor - Photo Gallery
5/7

टाटा टिगोर

टाटा टिगोर एक अच्छी और दमदार कार है, जो आपको 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ मिलती है. यह कार आपको पेट्रोल में 19.28 से लेकर 19.6 kmpl का माइलेज देती है. वहीं, सीएनजी में यह आपको 26 से 28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज निकालकर देती है.

Honda Amaze - Photo Gallery
6/7

हॉन्डा अमेज

अगर आप एक अच्छी सेडान कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में हॉन्डा अमेज को घर ला सकते हैं. इस कार में आपको 18.65 से 19.46 kmpl का माइलेज मिल सकता है. वहीं, इस कार की कीमत 7.48 लाख रुपये देखने के लिए मिलती है. माइलेज के लिए आप इस कार को ले सकते हैं.

Skoda Slavia - Photo Gallery
7/7

स्कॉडा स्लाविया

स्कॉडा स्लाविया एक प्रीमियम सेडान कार है, जो माइलेज में काफी अच्छी मानी जाती है. यह कार आपको अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी के साथ 18.73 से 20.32 kmpl का माइलेज देती है.

More News