डांसर के तौर पर शुरू किया करियर, 2003 में फिल्मी डेब्यू के बाद लगातार 3 फ्लॉप फिल्मों से जूझा ये एक्टर, बना आध्यात्मिक और फिर सुपरस्टार
Shahid Kapoor: बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ओ रोमियो के लिए चर्चा में हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने रियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी. कुछ सालों बाद उन्होंने फिल्मी बैकग्राउंड में आने का निश्चय किया. हालांकि उन्हें यहां पर काफी संघर्ष करना पड़ा. एक से एक अच्छी फिल्म मिलने के बावजूद एक्टर की फिल्में नहीं चलीं. दरअसल साल 2003 में उन्होंने अपने सिने करियर की शुरुआत की. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और एक महीने में बैक टू बैक तीन फिल्में रिलीज हुईं. उनकी तीनों फिल्में फ्लॉप हो गईं. इससे एक्टर इतने टूट गए थे कि उन्होंने आध्यात्म की राह चुन ली थी. इसके बाद उन्हें सूरज बड़जात्या की एक फिल्म मिली, जिसने उन्हें खोया हुआ स्टारडम दिलाया.
शुरुआती करियर की 3 फिल्में फ्लॉप
बता दें कि चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर ने साल 2003 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया. शुरुआती करियर में ही उन्हें तीन फिल्में मिलीं, जो तीनों फ्लॉप साबित हुईं. आज एक्टर का नाम सुपरस्टार्स की लिस्ट में गिना जाता है. उनकी एक्टिंग के साथी ही लोग उनके लुक्स के भी दीवाने हैं.
कौन सी फिल्में हुईं फ्लॉप
उन्होंने अपने करियर में अब तक कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं लेकिन उनके करियर में एक समय ऐसा था, जब वे सफलता नहीं हासिल कर पा रहे थे. एक महीने के अंदर उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं और तीनों फिल्में फ्लॉप साबित हुईं. उनकी तीन फ्लॉप फिल्में 'शिखर', 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' और ‘दीवाने हुए पागल' थी.
लुक पर फिदा हैं लड़कियां
शाहिद कपूर शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं. दो बच्चों के पिता होने के बाद भी करोड़ों लड़कियां उनके लुक की दीवानी हैं. उन्होंने अपने करियर में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं.
विवाह के बाद 6 महीने नहीं मिला काम
इन तीन फ्लॉप फिल्मों के बाद साल 2006 में उनकी दो फिल्में बड़ी हिट साबित हुईं. इनमें एक विवाह थी, जो सिल्वर जुबिली रही. इसके बाद उन्हें 6 महीने तक कोई काम नहीं मिला.
शाहिद कपूर को क्यों नहीं मिला काम?
वजह थी कि लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि उनसे किस तरह की फिल्मों में एक्टिंग कराई जाए. काम न मिलने के कारण वे डिप्रेशन में आ गए और अध्यात्म के रास्ते पर चले गए. वह राधा स्वामी सत्संग संगठन से जुड़े.
शाहिद कपूर की हिट फिल्में
बता दें कि शाहिद कपूर की पहली हिट फिल्म विवाह थी. इसके बाद उन्हें कई बेहतरीन फिल्मों में काम करने का मौका मिला. इनमें जब वी मेट, विवाह, कबीर सिंह और पद्मावत जैसी कई फिल्मों में काम किया.
कबीर सिंह और जब वी मेट से बढ़ी फैन फॉलोइंग
शाहिद कपूर की फिल्में हिट होने लगीं और उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ने लगी. विवाह और जब वी मेट के दौरान महिलाओं में उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ी थी. वहीं कबीर सिंह के दौरान उनके लुक के कारण वो लड़कों में अपने लुक के कारण चर्चा का विषय रहे.