47 की उम्र, अधूरी मोहब्बतें और टूटे रिश्ते; एक प्यार की हुई थी दर्दनाक मौत, जानें शमिता शेट्टी की लव लाइफ के अनकहे किस्से
Shamita Shetty Love Life: मनोरंजन की ग्लैमरस दुनिया की चकाचौंध से बाहर देखने पर पता चलता है कि सितारों की जिंदगी कितनी संघर्षों वाली है. आज 02 फरवरी को शमिता शेट्टी का 47वां जन्मदिन है. एक्ट्रेस अपनी फिल्मी दुनिया से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं. शमिता की जिंदगी में उन्हें कई बार प्यार मिला और धोखा भी. कभी क्रिकेटर तो कभी एक्टर से उन्हें इश्क हुआ, लेकिन वो प्यार अधूरा ही रहा, चलिए जानते हैं शमिता शेट्टी की लव लाइफ के बारे में.
पहले प्यार ने एक्ट्रेस को तोड़कर रख दिया
शमिता शेट्टी ने जब मनोरंजन की दुनिया में कदम नहीं रखा था. उससे पहले उन्हें प्यार मिला था. साल 2021 में बिग बॉस OTT में कंटेस्टेंट रहने के दौरान, शमिता ने अपने पहले बॉयफ्रेंड के बारे में बात की, जिससे वह बहुत प्यार करती थीं. उन्होंने बताया कि उसकी दुखद रूप से एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. हालांकि उन्होंने उस आदमी का नाम कभी नहीं बताया, लेकिन एक्ट्रेस को इस घटना ने सदमे में डाल दिया था.
राकेश बापट को दिल दे बैठीं शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी और राकेश बापट की पहली मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी, जहां धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती से प्यार हो गया. शो के दौरान उनकी नजदीकियां दर्शकों ने खुले तौर पर देखीं. घर से बाहर आने के बाद भी दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया. लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसका खुलासा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया था.
'मोहब्ब्तें' के सेट पर मिला प्यार
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहब्बतें' से शमिता शेट्टी ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. इसी दौरान बताया जाता है कि उन्हें अपने को-स्टार उदय चोपड़ा से प्यार हो गया. इसकी मीडिया में खूब चर्चा हुई, लेकिन दोनों ने इस बात को कभी स्वीकारा नहीं. वैसे फिल्म की स्क्रीन पर दोनों के बीच केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.
हरमन बावेजा के साथ भी रिश्ता!
शमिता शेट्टी के बारे में यह भी कहा जाता है कि उनका अभिनेता और निर्माता हरमन बावेजा से भी अफेयर था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों एक गंभीर रिश्ते में थे और उन्हें कई कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया था। उनके परिवार काफी करीब थे, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया.
युवराज सिंह संग भी जुड़ा नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी चुपके से शमिता शेट्टी को डेट कर रहे थे. हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.
आमिर अली संग वीडियो हुआ था वायरल
2023 की शुरुआत में, शमिता शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में आईं, जब एक्टर आमिर अली के साथ उनका एक वीडियो वायरल हुआ. क्लिप में दोनों एक पार्टी से एक साथ निकलते हुए दिखे, जिसमें आमिर ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ था. वहीं एक और क्लिप भी थी जिसमें आमिर उन्हें गाल पर किस करते हुए दिखे. हालांकि शमिता ने सोशल मीडिया पर इन दावों को तुरंत खारिज कर दिया था.
आफताब शिवदासानी से भी था प्यार
कहा जाता है कि आफताब शिवदासानी और शमिता शेट्टी भी एक दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि, इसकी भी दोनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है.
अभी भी हैं कुंवारी
शमिता शेट्टी अब 47वां जन्मदिन मना रही हैं, लेकिन वह अभी तक कुंवारी हैं. यह बताता है कि कई अफेयर्स के बावजूद उन्हें अभी तक किसी पर विश्वास नहीं हुआ है.