Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र परिवर्तन का 12 राशियों पर गहरा असर! 4 माह तक 3 को मिलेगा लाभ, 5 को रहना होगा सावधान
Shani Nakshatra Parivartan January 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल, राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन आने से सभी लोगों के जीवन पर असर पड़ता है. ऐसे ही कर्मों के दाता और निर्णायक शनि के गोचर का असर भी सभी राशियों पर पड़ने वाला है. अभी, शनि मीन राशि में है, जिसे बृहस्पति का घर कहा जाता है और वह इस पूरे साल यही रहेगा. लेकिन इस साल शनि ग्रह तीन बार तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करने वाले। इस साल शनि का पहला नक्षत्र परिवर्तन 20 जनवरी, 2026 को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर हो चुका है.द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 जनवरी के दिन शनि देव उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि देव है. ऐसे में इस साल में शनि का यह पहला नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शक्तिशाली और खतरनाक माना जा रहा है. शनि देव के उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. कुछ लोगों के लिए यह बदलाव बेहद लाफदायरक है, तो कुछ राशि के लोगों को इस दौरान ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. आइये जानते हैं यहां शनि देव के उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है.
मेष राशि पर शनि के गोचर का असर
मेष राशि :- शनि के नक्षत्र परिवर्तन के बाद मेष राशि वालों को 4 महीने तक सावधान रहने की जरूरत है. सेहत से जुड़ी परेशानी आपको हो सकती. पैसों के मामले पर किसी पर भरोसा ना करें, धोखा मिल सकता है. घर में परिवारवालों से बहस करने से तनाव की स्थिति भी बन सकती है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें, सोच-समझकर कदम उठाए. जरूरी कामों में अनुभवी लोगों की राय लें.
वृष राशि पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव
वृष राशि – उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि के गोचर से वृषभ राशि वालों को बेहद लाभ होने वाला है नौकरी में आय में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापरियों को लाभ होने के योग दिख रहे हैं. लेकिन ध्यान रहे निवेश से पहले सोच-विचार जरूरी है, किसी अनुभवी की सलहा जरूर लें. लव लाइफ में संतुलन बना रहेगा. कोई बड़ी खुशखबरी भी आपको मिल सकती है.
शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने का मिथुन राशि पर असर
मिथुन राशि :- शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से मिथुन राशि वालों को काफी ज्यादा लाभ होने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से और भी बेहतर होने वाली है. नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपको सफलता के नए अवसर जरूर मिलेंगे और प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा. लव लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे.
कर्क राशि पर शनि के गोचर का असर
कर्क राशि: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि का गोचर कर्क राशि वालों के लिए चुनौती भरा रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों पर ऑफिस में वरिष्ठों का दबाव बढ़ सकता है. किसी करीबी से मतभेद होने की भी संभावना बन सकती है. कड़ी मेहनत का उचित प्रतिफल ना मिलने पर दुखी हो सकते हैं. 4 महीने तक इस राशि के लोगों को आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है. हिमत बिल्कुल ना हारे.
सिंह राशि शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव
सिंह राशि - शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से सिंह राशि लोगों के लिए भी 4 महीने मुश्किल भरे हो सकते हैं. कामकाज में चुनौतियां बढ़ सकती हैं. धन से जुड़ी परेशानियों का भी आपको सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. इस दौरान अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखें. कोई करीबी इस दौरान आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है.
शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने का कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि - उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि का गोचर कन्या राशि वालों के लिए स्थिरता लेकर आया है. धन और करियर से जुड़ी परेशानियों का अंत होगा. नौकरी में प्रमोशन या जिम्मेदार पद मिलने के योग भी बन रहे हैं. लव पार्टन की मदद से मानसिक शांति बढ़ेगी, सेहत भी इस दौरान अच्छी रहेगी.
तुला राशि पर शनि के गोचर का असर
तुला राशि – शनि का गोचर तुला राशि वालों के लिए समान्य रहने वाला हैं. काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा. साझेदारी के कामों में सावधानी रखें, कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं.
वृश्चिक राशि शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव
वृश्चिक राशि – शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिे खआस साबित होने वाला है. इस दौरान आप भीतर से मजबूत बनेंगे. नौकरी या व्यवसाय में बदलाव आ सकते हैं. 4 महीनों में आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है.
शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने का धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि – शनि के नक्षत्र परिवर्तन के बाद धनु राशि वालों को भी 4 महीने तक संभलकर रहने की जरूरत है. अचानक ज्यादा खर्चा बढ़ सकता है. स्वास्थ्य में गिरावट आसकती है. परिवार वालों से दूरियां बढ़ सकती हैं. नोकरी में परेशानियां ओर व्यापार में घाटा आपको इन 4 महीनों में हो सकता है. किसी पर भी आंखें बंद कर के भरोसा ना करें. जल्दबाजी में कोी बड़ा फैसला करना आपके लिए बेहद नुकसानदेह हो सकता है. ऐसे में धैर्य जरूर बनाे रखें.
मकर राशि पर शनि के गोचर का असर
मकर राशि – उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि का गोचर मकर राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस दौरान आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते. व्यापारियों को लेन-देन में सतर्क रहने की जरूरत है. किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचे, धैर्य रखना आपके लिए लाभदायक होगा. परिवार में महौल शांति भरा बनाए रखने की कोशिश करें. नए प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है.
कुंभ राशि पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव
कुंभ राशि – शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कुंभ राशि वालों के लिए समान्य रहेगा. मेहनत ज्यादा करनी होगी, लेकिन फल पाने में आपको देरी हो सकती है. करियर में बदलाव आएंगे, नई जिम्मेदारी मिलेंगी. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें की जरूरत हैं, 4 महीनों तक खर्चा सोचसमझ कर करें.
शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने का मीन राशि पर प्रभाव
मीन राशि – उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि का गोचर मीन राशि वालों के लिए उन्नति और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहने वाला है. करियर में स्थिरता आएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भावनाओं में बहने से बचें और व्यावहारिक फैसले लें. परिवार से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा. बस सेहत के मालमे में सावधना रहे.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है