शार्प जॉ-लाइन और स्लिम फिगर: तमन्ना भाटिया का नया लुक देख फैंस हैरान
Transformation : बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन (बदलाव) को लेकर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ नई तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें वह पहले के मुकाबले काफी दुबली नजर आ रही है. उनके इस नए लुक को देखकर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है कि क्या यह बदलाव नैचुरल है या इसके पीछे किसी दवा का हाथ है.
ओजेम्पिक (Ozempic) का आरोप
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर कई यूजर्स का दावा है कि तमन्ना ने वजन घटाने के लिए 'ओजेम्पिक' नाम के इंजेक्शन का इस्तेमाल किया है.
दिखावा या मेहनत?
यूजर्स का कहना है कि तमन्ना की जॉ-लाइन और फिगर में अचानक आया यह बदलाव प्राकृतिक नहीं लग रहा है. कुछ लोगों ने इसे ओजेम्पिक फेस तक कह दिया है.
तमन्ना की सफाई
हालांकि, तमन्ना ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि महिलाओं का शरीर हार्मोन और उम्र के साथ हर पांच साल में बदलता है.
पुराना लुक था पसंद
कई फैंस ने कमेंट किया कि तमन्ना अपने 'कर्वी' फिगर में ज्यादा खूबसूरत लगती थी. लोगों का मानना है कि 'आज की रात' गाने में उनका लुक एकदम परफेक्ट था और उन्हें इतना ज्यादा दुबला होने की जरूरत नहीं थी.
सेलेब्स के बीच बढ़ता ट्रेंड
हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक, तेजी से वजन घटाने के लिए सेलेब्स के बीच इन दिनों वजन घटाने वाली दवाओं के इस्तेमाल की काफी चर्चा हो रही है, जिससे फैंस अब हर बड़े बदलाव को शक की निगाह से देखते है.
नेचुरल बदलाव का दावा
तमन्ना का कहना है कि वे पिछले कई सालों से करीब 100 फिल्मों में काम कर चुकी है और दर्शकों ने उन्हें अलग-अलग रूप में देखा है. उनके अनुसार, 20 की उम्र में वे प्राकृतिक रूप से दुबली थी और अब का बदलाव भी उम्र के साथ आने वाला एक सहज बदलाव है.
फैंस की चिंता
सोशल मीडिया पर कई फैंस का कहना है कि तमन्ना अब दूसरी सेलेब्स की तरह बहुत ज़्यादा दुबली और कमजोर लगने लगी है. लोगों का मानना है कि उनका पुराना 'कर्वी' फिगर ही उनकी असली पहचान और खूबसूरती थी, जिसे उन्हें नहीं खोना चाहिए था.
फिटनेस और डाइट का तर्क
कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि जैसे ही बाज़ार में वजन घटाने वाली दवाएं (जैसे ओजेम्पिक) आई, वैसे ही अचानक सभी फिल्मी सितारों के फिटनेस रूटीन जादुई असर दिखाने लगे है. फैंस इसे 'दोहरी सोच' बता रहे है.