Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Shashi Kapoor: ब्लॉकबस्टर का चर्चित किसिंग सीन, शशि कपूर संग मचा था बवाल, जीनत अमान ने बताई सच्चाई

Shashi Kapoor: ब्लॉकबस्टर का चर्चित किसिंग सीन, शशि कपूर संग मचा था बवाल, जीनत अमान ने बताई सच्चाई

Shashi Kapoor And Zeenat Aman: 47 साल पहले रिलीज हुई फिल्म सत्यम शिवम सुन्दरम का एक किसिंग सीन उस दौर में काफी चर्चाओं में रहा था. अब जीनत अमान ने इस चर्चित सीन से जुड़ी बैकस्टोरी और अपने अनुभव के बारे में बताया है. शशि कपूर के साथ फिल्माए गए इस किसिंग सीन को लेकर खूब बवाल मचा था. यह सीन आज भी लोगों के बीच चर्चा का मुद्दा बना हुआ है. आइए जानते हैं.

Last Updated: March 18, 2026 | 11:40 AM IST
Zeenat Aman Famous Kissing Scene - Photo Gallery
1/8

जीनत अमान का चर्चित किसिंग सीन

जीनत अमान 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड की बेस्ट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं. अभिनेत्री ने फिल्मों में आते ही तहलका मचा दिया था और बोल्ड सीन से खूब सुर्खियां बटोरीं.

Zeenat Aman Famous Kissing Scene - Photo Gallery
2/8

जीनत अमान का चर्चित किसिंग सीन

राज कपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में रूपा का किरदार निभाने वाली जीनत अमान, पहले भी शशि कपूर के साथ कुछ लोकप्रिय फिल्मों में काम कर चुकी थीं.

Zeenat Aman Famous Kissing Scene - Photo Gallery
3/8

जीनत अमान का चर्चित किसिंग सीन

इंस्टाग्राम पोस्ट में, जीनत ने एक फिल्म की शूटिंग से जुड़ा किस्सा साझा किया है, जिसमें वह अपने सह-कलाकार शशि कपूर के बारे में बात की है, जो किशोरावस्था में उनके क्रश थे.

Zeenat Aman Famous Kissing Scene - Photo Gallery
4/8

जीनत अमान का चर्चित किसिंग सीन

जीनत ने फिल्म में फिल्माए गए अपने पहले ऑन-स्क्रीन किस का क्लिप शेयर किया है. वो बताती हैं कि इस किस को लेकर काफी हंगामा हुआ था, लेकिन शशि ने शूटिंग के दौरान उन्हें सहज महसूस कराया.

Zeenat Aman Famous Kissing Scene - Photo Gallery
5/8

जीनत अमान का चर्चित किसिंग सीन

जीनत कहती है कि, मैंने यह क्लिप दो कारणों से शेयर किया है. पहला, यह मेरे करियर का एक खास पल था. यह मेरा पहला ऑन-स्क्रीन किस था, वैसे इसने उस समय काफी हंगामा मचाया था, लेकिन यह काफी शालीन था, शूटिंग के दौरान मुझे जरा भी असहजता महसूस नहीं हुई.

Zeenat Aman Famous Kissing Scene - Photo Gallery
6/8

जीनत अमान का चर्चित किसिंग सीन

वो दूसरा कारण बताती है कि, यह स्कूल की लड़की जीनत के स्कूली दिनों का क्रश भी सच हो सकता है, भले ही सिर्फ फिल्मी दुनिया में हुआ.

Zeenat Aman Famous Kissing Scene - Photo Gallery
7/8

जीनत अमान का चर्चित किसिंग सीन

जीनत ने उसी कैप्शन में यह भी बताया कि उनकी शशि से पहली मुलाकात पंचगनी के उनके बोर्डिंग स्कूल में हुई थी. वहां अभिनेता अपने थिएटर ग्रुप के साथ आए थे.

Zeenat Aman Famous Kissing Scene - Photo Gallery
8/8

जीनत अमान का चर्चित किसिंग सीन

जीनत कहती हैं कि वह हर भारतीय स्कूली लड़की का सपना थे, जिनमें वह खुद भी थीं. उन्होंने लिखा, वह शेक्सपियरना थिएटर कंपनी के सदस्यों के साथ शेक्सपियर का नाटक करने पंचगनी आए थे और उन्होंने लड़कियों को दीवाना बना दिया था.

More News