Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Shashi Kapoor Birth Anniversary: शशि कपूर की इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने लगाया था बैन, बोल्ड सीन से ठनका लोगों का माथा, नर्वस थी एक्ट्रेस

Shashi Kapoor Birth Anniversary: शशि कपूर की इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने लगाया था बैन, बोल्ड सीन से ठनका लोगों का माथा, नर्वस थी एक्ट्रेस

Shashi Kapoor Birth Anniversary: बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार ने भारतीय सिनेमा को कुछ दिग्गज कलाकार दिए हैं. पृथ्वीराज कपूर से लेकर राज कपूर और शम्मी कपूर तक, इस परिवार में कई जाने-माने कलाकार हुए हैं. अपने पांच दशक लंबे करियर में शशि कपूर ने कई हिट फिल्में दी हैं. आज, हम शशि कपूर की एक ऐसी कल्ट क्लासिक फिल्म के बारे में बात करेंगे जिसने सभी को हैरान कर दिया था. चलिए जानते हैं उस वक्त के चर्चित मामले के बारे में.

Last Updated: March 18, 2026 | 2:02 PM IST
Today is Shashi Kapoor birth anniversary - Photo Gallery
1/9

आज है शशि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी

बॉलीवुड के हैंडसम हंक और कपूर खानदान की शान शशि कपूर की एक्टिंग की मिशाल दी जाती है. आज 18 मार्च को उनकी बर्थ एनिवर्सरी है. शशि कपूर के लुक्स पर हर कोई फिदा था. वे शर्मीले स्वभाव के थे.

The bold scene left everyone stunned - Photo Gallery
2/9

बोल्ड सीन ने किया सभी को हैरान

शशि कपूर की इस फिल्म में कुछ ऐसे बोल्ड सीन थे, जिन्हें देखकर दर्शक दंग रह गए थे. यह फिल्म 1970 के दशक में रिलीज़ हुई थी, जब सिनेमाघरों में अंतरंग और बोल्ड सीन को एक वर्जित विषय माना जाता था.

The Censor Board has banned the film - Photo Gallery
3/9

सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर लगाया बैन

जी हां, इस फिल्म में कुछ ऐसे अंतरंग सीन थे जो दर्शकों को रास नहीं आए. इतना ही नहीं, सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर बैन भी लगा दिया था. अगर आप सोच रहे हैं कि शशि कपूर की यह कौन सी फिल्म थी, तो बता दें कि यह फिल्म 'सिद्धार्थ'थी. यह फिल्म इसी नाम के एक उपन्यास से प्रेरित थी.

They played the role - Photo Gallery
4/9

इन्होंने निभाई थी भूमिका

कॉनराड रूक्स द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शशि कपूर और सिमी गरेवाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. सिमी और शशि कपूर के बीच की केमिस्ट्री देखकर प्रशंसक हैरान रह गए थे. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया था कि फिल्म में कुछ अश्लील सीन थे जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आए.

Objections to Several Scenes - Photo Gallery
5/9

कई सीन पर आपत्तियां

इस फिल्म में कई ऐसे सीन फिल्माए गए थे, जिन पर उस दौर में काफी आपत्तियां उठाई गई थीं. लोगों ने इस मूवी का काफी ज्यादा विरोध किया था.

Audiences described the film as erotic - Photo Gallery
6/9

दर्शकों ने फिल्म को बताया कामुक

फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही यह विवादों में घिर गई थी. ऐसे समय में जब बोल्ड सीन को एक बहुत बड़ी बात माना जाता था, शशि कपूर और सिमी की इस फिल्म में कामुक किसिंग सीन थे.

The nude scene heated up the atmosphere - Photo Gallery
7/9

न्यूड सीन ने माहौल गर्मा दिया

इतना ही नहीं, जानकारों के अनुसार, फिल्म में सिमी गरेवाल का एक न्यूड सीन भी था, जिसने लोगों को चौंका दिया और एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. किसिंग सीन की वजह से सेंसर बोर्ड ने शशि कपूर की इस फिल्म पर बैन लगा दिया था.

Shashi Kapoor delivered many superhit films - Photo Gallery
8/9

शशि कपूर ने दी कई सुपरहिट फिल्में

शशि कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में से एक रहे. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी, जिसमें सिद्धार्थ को एक कल्ट क्लासिक फिल्म के तौर पर जाना जाता है.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह फोटो गैलरी सिर्फ मनोरंजन के मकसद से है. इसे कई स्त्रोतों से लिया गया है. तथ्यों की पुष्टि इंडिया न्यूज नहीं करता है. पाठक एक्सपर्ट्स की सलाह लें.

More News