‘वह गुड़िया जैसी दिखती थीं’ नीलम संग केमिस्ट्री पर बोले गोविंदा, कहा- जोड़ी थी बवाल, पत्नी का दिलचस्प रिएक्शन
Neelam Kothari and Govinda Chemistry: 90 के दशक में बॉलीवुड की कई जोड़ियों ने दर्शकों का दिल जीता है. लेकिन सबसे लोकप्रिय गोविंदा और नीलम कोठारी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को ज्यादा पसंद किया जाता है. हाल ही में गोविंदा ने नीलम कोठारी के साथ काम करने के अपने अनुभवों को बताया और आगे कहा कि उस दौर में उनकी जोड़ी ज्यादा लोकप्रिय क्यों बनी. उन्होंने नीलम को बेबी डॉल बताते हुए उस दौर की यादें ताजा कीं और उनकी शानदार केमिस्ट्री पर पत्नी सुनिता आहुजा की क्या प्रतिक्रिया है.
गोविंदा का नीलम कोठारी संग प्रेम प्रसंग
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा 90 के दशक के चर्चित एक्टर्स में से एक हैं और पिछले कुछ दिनों से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी सुर्खियों में चल रही है.
गोविंदा का नीलम कोठारी संग प्रेम प्रसंग
गोविंदा की पत्नी सुनीता अक्सर एक्टर की लव लाइफ को लेकर कमेंट करती रहती हैं कि गोविंदा का किसी के साथ अफेयर चल रहा है.
गोविंदा का नीलम कोठारी संग प्रेम प्रसंग
हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में गोविंदा ने स्वीकार किया कि वो नीलम की तरफ खासा आकर्षित थे.
गोविंदा का नीलम कोठारी संग प्रेम प्रसंग
उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि जब उन्होंने पहली बार नीलम को देखा, तो उन्हें लगा जैसे सामने कोई गुड़िया खड़ी हो.
गोविंदा का नीलम कोठारी संग प्रेम प्रसंग
गोविंदा कहते हैं कि, काम करने से पहले ही वो उनकी फिल्मों के फैन थे. वो उन्हें देखकर बहुत खुश होते थे, सीटियां बजाते थे और कहते हैं, शायद मैंने सोचा नहीं था कि मैं उनके साथ काम करूंगा. और वो मेरी हीरोइन बन गईं और मुझे यकीन ही नहीं हुआ.
गोविंदा का नीलम कोठारी संग प्रेम प्रसंग
वो कहते हैं, कि उन दिनों रोमांस का मतलब जिसे आप पसंद करते हैं सिर्फ उसे देखना था. जो पहले वाला रोमांस होता था, वो देखने मात्र का था.
गोविंदा का नीलम कोठारी संग प्रेम प्रसंग
1990 में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने माना था कि उन्हें नीलम से प्यार हो गया था, और साथ रहने की चाह में उन्होंने सुनीता से अपनी सगाई तक तोड़ दी थी, जिनसे उन्होंने बाद में शादी की.
गोविंदा का नीलम कोठारी संग प्रेम प्रसंग
उन्होंने आगे कहा, अगर सुनीता ने 5 दिन बाद मुझे फोन करके दोबारा सगाई के लिए राजी न किया होता, तो शायद मैं नीलम से शादी कर लेता.