Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ शुक्ला का साथ, विवादों की मार और फिर कामयाबी; जानिए शहनाज गिल की पूरी जर्नी

Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ शुक्ला का साथ, विवादों की मार और फिर कामयाबी; जानिए शहनाज गिल की पूरी जर्नी

Shehnaaz Gill Birthday: पंजाब की कैटरीना यानी शहनाज अपनी गिल अपनी खूबसूरती और क्यूट अंदाज के लिए जानी जाती हैं. मनोरंजन की दुनिया में बेहद चर्चित इस एक्ट्रेस ने अपने जीवन में बहुत मुश्किलों का सामना किया है. अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने शहनाज गिल को अंदर से तोड़ कर रख दिया था. इतना ही नहीं, शहनाज गिल ने तो एक बार सुसाइड करने की भी कोशिश की थी, क्योंकि वह किसी से बहुत परेशान हो गई थीं. आज 27 जनवरी को अभिनेत्री अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. जानिए इस खास अवसर पर उनके बारे में सबकुछ.

Last Updated: January 27, 2026 | 12:11 PM IST
shehnaaz gill with siddharth shukla - Photo Gallery
1/8

सिद्धार्थ शुक्ला संग रहीं चर्चा में

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की पहली मुलाकात बिग बॉस सीजन 13 के सेट पर हुई थी. दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें 2020 में उठीं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी रिश्ते की पुष्टि नहीं की. बिग बॉस में दोनों की कमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. दोनों की जोड़ी इतनी चर्चित हो गई थी, दर्शक इन्हें सिडनाज कहते थे. लेकिन ईश्वर को कुछ और मंजूर था सितंबर 2021 में 40 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था.

shehnaaz gill in bigg boss 13 - Photo Gallery
2/8

बिग बॉस 13 में मिली उनकी दुश्मन

बिग बॉस 13 में जब पंजाबी अभिनेत्री-गायिका हिमांशी खुराना ने कदम रखा, तो शहनाज गिल का व्यवहार बदल गया. हिमांशी ने शुरुआत में शहनाज को नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में उन्होंने कंटेस्टेंट्स से शहनाज के बारे में बहुत कुछ कहा. शहनाज ने भी शो में इशारों-इशारों में हिमांशी से अपनी दुश्मनी का जिक्र किया था. दोनों के बीच नफरत कुछ ज्यादा हो गई थी, जो लोगों ने भी देखा था.

shehnaaz gill - Photo Gallery
3/8

मानसिका प्रताड़ना की किया सामना

शहनाज गिल और हिमांशी खुराना के बीच इतना विवाद बढ़ गया था, कि दोनों सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी खूब लड़ते थे. एक बार जब हिमांशी का एक गाना आया, तो शहनाज ने लाइव आकर इसे सबसे घटिया बताया. फिर हिमांशी ने उनपर पलटवार किया था. शहनाज गिल ने खुलासा किया था कि वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थीं और कहा जाता है कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी.

shehnaaz gill controversies - Photo Gallery
4/8

हिमांशी खुराना ने लगाए थे शहनाज पर आरोप

हिमांशी ने एक वीडियो साझा करते हुए बोला कि शहनाज गिल का कई पुरुषों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया. हिमांशी ने आगे कहा कि शहनाज को बदनामी चाहिए. हिमांशी ने शहनाज के शरीर को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी की और उन्हें बेहद गंदा बताया. उन्होंने कहा कि अन्य कलाकार शहनाज की तरह घटिया हरकतें नहीं करते और वह मॉडलों के लिए एक आदर्श स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं.

shehnaaz gill controversy - Photo Gallery
5/8

सोना महापत्रा ने लगाए थे आरोप

एक बार गायिका सोना मोहपात्रा ने शहनाज गिल पर हमला बोलते हुए उन्हें 'अवसरवादी' महिला बताया था. उन्होंने शहनाज पर दुष्कर्म जैसी गतिविधियों का समर्थन करने का आरोप लगाय था. सोना मोहपात्रा, शहनाज को साजिद खान का समर्थन करने के लिए अपनी नाराजगी व्यक्त थी. इसके बाद दोनों में काफी विवाद हुआ था.

shehnaaz gill bollywood debut - Photo Gallery
6/8

शहनाज गिल का बॉलीवुड में डेब्यू

शहनाज गिल ने सलमान खान, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल, पलक तिवारी, वेंकटेश और भूमिका चावला के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वह भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिबानी बेदी के साथ 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भी नजर आई थीं.

shehnaaz gill networth - Photo Gallery
7/8

कितनी है नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शहनाज गिल की कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ रुपये है, जो फिल्मों, संगीत, विज्ञापन और डिजिटल कंटेंट से अर्जित की गई है. उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं.

shehnaaz gill on social media - Photo Gallery
8/8

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर कई वीडियोज और फोटोज साझा करती रहती हैं.