Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • लाल रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं शहनाज गिल, फोटोज देख दिल से निकलेगा ‘वाह’

लाल रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं शहनाज गिल, फोटोज देख दिल से निकलेगा ‘वाह’

Shehnaaz Gill Photos: पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 के बाद काफी नाम कमाया. लोगों को उनका फिगर देखकर यकीन नहीं होता कि ये वही शहनाज गिल हैं, जो बिग बॉस 13 में नज़र आई थीं. इसकी वजह ये है कि तब शहनाज काफी मोटी और चबी गर्ल हुआ करती थीं. बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्होंने खुद को इतना ट्रांसफॉर्म किया कि उनके फैंस भी हैरान हो गए. वजन कम करने के बाद से एक्ट्रेस अक्सर अपने लुक के कारण चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में शहनाज गिल ने एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने के लिए लाल रंग का गाउन पहना, जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थीं.

Last Updated: March 27, 2026 | 1:18 PM IST
Shehnaaz Gill's fashion Choice - Photo Gallery
1/8

शहनाज गिल का फैशन चॉइस

शहनाज गिल अपने फैशन चॉइस से अक्सर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं. हाल ही में एक अवॉर्ड फ़ंक्शन में उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया. फैंस उन्हें देख शॉक हो गए.

Shehnaaz Gill Dress - Photo Gallery
2/8

खूबसूरती से कैरी किया ड्रेस

शहनाज गिल ने लाल रंग का गाउन पहना था. ड्रेस काफी खूबसूरत थी, जो शहनाज पर और भी प्यारी लग रही थी. जिस आत्मविश्वास और अंदाज़ के साथ उन्होंने ड्रेस और खुद को कैरी किया, वो काबिले तारीफ थी.

Shehnaaz gill won Style sensation Award - Photo Gallery
3/8

शहनाज ने जीता स्टाइल सेंसेशन अवार्ड

बता दें कि शहनाज गिल ने पिंकविला स्क्रीन एंड स्टाइल आइकन अवार्ड्स में 'स्टाइल सेंसेशन अवार्ड' जीतकर सचमुच सारी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली. उन्होंने एक शानदार लाल गाउन को इस तरह से कैरी किया कि वो बेमिसाल साबित हुई. इसके कारण वे इस इवेंट में सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली हस्तियों में से एक बन गईं.

Shehnaaz gill photos on instagram - Photo Gallery
4/8

इंस्टाग्राम पर शेयर कीं फोटोज

शहनाज ने इस ड्रेस के साथ फोटोशूट भी कराया, जिसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इसमें वे लाइट बैकग्राउंड पर तरह-तरह के पोज देती नजर आईं.

Shehnaaz Gill in One-Shoulder Red Gown - Photo Gallery
5/8

वन-शोल्डर गाउन में शहनाज गिल

दरअसल उन्होंने लाल रंग का वन-शोल्डर गाउन पहना, जिसमें आस-पास कॉर्सेट की डिटेलिंग थी, जिसने इस खूबसूरत सिल्हूट को बेहद खूबसूरत लुक दिया. पूरे गाउन पर स्टाइलिश डिटेलिंग थी, साथ ही इसमें जांघ तक एक हाई स्लिट और एक छोटी सी ट्रेल थी, जिसने इसके अंदाज़ में चार चांद लगा दिए.

Accessories with dress - Photo Gallery
6/8

ड्रेस के साथ एक्सेसरीज

उन्होंने इस लुक को नारंगी रंग की हील्स के साथ पेयर किया और अपनी एक्सेसरीज़ को सुनहरी चूड़ियों और अंगूठियों के साथ क्लासी रखा, जबकि उनके सीधे और चमकदार बाल और ड्यूई मेकअप ने इस पूरे लुक को खूबसूरती से पूरा किया.

Bigg Boss 13 Fame - Photo Gallery
7/8

बिग बॉस 13 से मिली फेम

बता दें कि शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 से फेम पाई. वे एक बेहतरीन पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'इक कुड़ी' रिलीज हुई थी, जिसने पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी सुर्खियां बटोरीं. बता दें कि उन्होंने सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म में काम किया है.

shehnaaz gill workfront - Photo Gallery
8/8

शहनाज गिल वर्कफ्रंट

अब शहनाज गिल हम्बल म्यूजिक और गिप्पी ग्रेवाल द्वारा प्रस्तुत गाना 'बंजे दारू' में नजर आने वाली हैं. इस गाने को शहनाज ने खुद गाया है. इसके अलावा शहनाज गिल भूत बंगला में भी नजर आ सकती हैं. उनकी पंजाबी रोमांटिक एक्शन फिल्म 'इश्कनामा' 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है.

More News