इंटरनेट पर आग लगा रही हैं धवन और सोफी शाइन की ये वेडिंग फोटोज! शादी में रोहित के साथ ये दिग्गज क्रिकेटर भी आए नजर
Shikhar Dhawan Wedding Photos: भारतीय क्रिकेट के ‘गब्बर’ शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. युजवेंद्र चहल द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में रोहित शर्मा और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों का जमावड़ा नजर आया. संन्यास के बाद धवन की इस नई पारी को देख फैंस गदगद हैं.
शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी
पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. काफी समय तक चर्चा में रहने के बाद आखिरकार इस जोड़े ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है.
चहल ने साझा की तस्वीरें
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'गब्बर' की शादी की पहली तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के जरिए ही फैंस को इस खास पल की झलक मिली.
दिग्गज क्रिकेटरों की मौजूदगी
धवन की शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए. इनमें भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा, इरफान पठान, सुरेश रैना और खुद युजवेंद्र चहल प्रमुख रूप से नजर आए.
रोहित शर्मा की वायरल फोटो
शादी समारोह से रोहित शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. फैंस रोहित को अपने पुराने साथी की खुशी में शामिल होते देख काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.
डेटिंग और सगाई का सफर
शिखर और सोफी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और सोशल मीडिया रील्स में अक्सर साथ देखे जाते थे. इसी साल जनवरी में दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें बाद में साझा की गई थीं.
पहली शादी और तलाक
यह शिखर धवन की दूसरी शादी है. साल 2023 में उनका अपनी पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से आधिकारिक तौर पर तलाक हुआ था. दोनों का 11 साल पुराना रिश्ता आपसी सहमति से खत्म हुआ था.
बेटा जोरावर और कस्टडी
धवन और आयशा का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है. फिलहाल जोरावर की कस्टडी आयशा के पास है और वह शिखर के साथ नहीं रहता है.
शिखर धवन का क्रिकेट करियर
'गब्बर' ने अगस्त 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में कुल 10,867 रन बनाए, जिसमें 24 शतक शामिल हैं.