Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रोहित शर्मा से लेकर युजवेंद्र चहल तक… शिखर धवन की शादी में दिग्गज क्रिकेटरों ने बढ़ाई रौनक, देखें तस्वीरें

रोहित शर्मा से लेकर युजवेंद्र चहल तक… शिखर धवन की शादी में दिग्गज क्रिकेटरों ने बढ़ाई रौनक, देखें तस्वीरें

Shikhar Dhawan Wedding: भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी शिखर धवन खूब सुर्खियों में हैं. भारतीय टीम के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी रचाई है. शिखर धवन अपनी पहली वाइफ आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद आयरलैंड की सोफी शाइन को डेट कर रहे थे. उन दोनों की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी. कई सालों तक डेटिंग के बाद शिखर धवन और सोफी शाइन शादी के बंधन में बंध गए हैं. धवन और सोफी की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. शिखर धवन की शादी में भारतीय टीम के कई दिग्गज क्रिकेटर पहुंचे. यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें…

Last Updated: February 22, 2026 | 12:38 PM IST
Rohit Sharma and Ritika Sajdeh - Photo Gallery
1/8

रोहित शर्मा और रितिका

भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने पूर्व साथी क्रिकेटर शिखर धवन की शादी में पहुंचे. रोहित शर्मा के साथ उनकी वाइफ रितिका सजदेह भी शादी में नजर आईं. उन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. रोहित शर्मा के अलावा भारतीय टीम के सेलेक्टर आरपी सिंह भी धवन की शादी में पहुंचे.

Suresh raina In Shikhar Dhawan Wedding - Photo Gallery
2/8

सुरेश रैना

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी शिखर धवन की शादी में नजर आए. धवन और सोफी को बधाई देने के लिए सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ शादी में नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर कीं.

Yuzvendra Chahal In Shikhar Dhawan Wedding - Photo Gallery
3/8

युजवेंद्र चहल

भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी अपने करीब यार शिखर धवन की शादी में पहुंचे. उन्होंने धवन की शादी में जोरदार डांस भी किया. चहल ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. टीम इंडिया से लंबे समय से दूर चल रहे युजवेंद्र चहल ने शिखर धवन की शादी में खूब एन्जॉय किया.

Rajeev Shukla In Shikhar Dhawan Wedding - Photo Gallery
4/8

राजीव शुक्ला और इरफान पठान भी पहुंचे

शिखर धवन की शादी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी शिरकत करने पहुंचे. उनके साथ पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भी नजर आए. राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं.

Ashutosh Sharma - Photo Gallery
5/8

आशुतोष शर्मा भी पहुंचे

IPL में पंजाब किंग्स के लिए धमाल मचाने वाले क्रिकेटर आशुतोष शर्मा भी शिखर धवन की शादी में पहुंचे. आशुतोष ने पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन की कप्तानी में खूब क्रिकेट खेला है. हालांकि इस बार IPL में आशुतोष शर्मा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे.

Virat Kohli Shikhar Dhawan - Photo Gallery
6/8

विराट कोहली ने दी बधाई

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी शिखर धवन को शादी की बधाई दी. विराट कोहली शादी की पार्टी में नजर तो नहीं आए, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर बधाई दी. शिखर धवन की शादी वाले पोस्ट के नीचे विराट कोहली ने लिखा, 'मुबारकां जाट जी.'

Shikhar Dhawan Marriage - Photo Gallery
7/8

शिखर धवन ने की दूसरी शादी

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सोफी शाइन से दूसरी शादी रचाई है. इससे पहले उन्होंने आयशा मुखर्जी से शादी की थी, लेकिन उनका तलाक हो गया था. इसके बाद शिखर धवन आयरलैंड की सोफी शाइन को डेट कर रहे थे. लंबे समय तक डेटिंग के बाद आखिरकार धवन और सोफी ने शादी कर ली.

Shikhar Dhawan Wedding - Photo Gallery
8/8

कौन हैं सोफी शाइन?

शिखर धवन की वाइफ सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं. फिलहाल सोफी अबू धाबी में 'नदर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन' में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर तैनात हैं. उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई आयरलैंड में पूरी की है. उनके पास लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री है. फिलहाल सोफी शाइन शिखर धवन के फाउंडेशन की कमान भी संभाल रही हैं. धवन और सोफी की शादी के क्रिकेट जगत की मशहूर हस्तियां कपल को बधाई दे रहे हैं.

More News