Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कभी खुद को बदसूरत समझकर रोई थीं एक्ट्रेस, अब फिटनेस और खूबसूरती में अव्वल, जानें उनकी ट्रांसफोर्मेशन स्टोरी

कभी खुद को बदसूरत समझकर रोई थीं एक्ट्रेस, अब फिटनेस और खूबसूरती में अव्वल, जानें उनकी ट्रांसफोर्मेशन स्टोरी

Shilpa Shetty Transformation Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. लेकिन अगर हम कहें कि शिल्पा शेट्टी बचपन से खूबसूरत नहीं थीं, तो क्या आप यकीन करेंगे? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्ट्रेस का रंग थोड़ा सा डल था. वे बचपन से ही मॉडल बनने का सपना देखती थीं और रंग डल होने के कारण वे खुद को बदसूरत मानती थीं. आइए जानते हैं उनकी ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में…

Last Updated: February 7, 2026 | 3:42 PM IST
Shilpa Shetty Make Portfolio - Photo Gallery
1/6

पैसे जोड़कर बनवाया पोर्टफोलियो

दरअसल 10वीं क्लास के बाद शिल्पा शेट्टी ने पैसे जोड़कर अपना पोर्टफोलियो बनाया और हर टैलेंट एजेंसी को भेजा. लेकिन उन्हें कहीं से कोई जवाब नहीं मिला. इससे एक्ट्रेस को लगा कि वो बदसूरत हैं और वो खुद को बदसूरत मानकर खूब रोई थी. इंडस्ट्री में आने के बाद उनके काले रंग का काफी मजाक उड़ाया गया था.

Shilpa Shetty Statement - Photo Gallery
2/6

इंटरव्यू में बताई थी ये बात

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे एक अंडर-कॉन्फिडेंट टीनएजर थीं. वे दुबली पतली और सांवली हुआ करती थीं. उन्होंने रोते हुए अपनी मां से कहा था कि वे कितनी बदसूरत हैं. इस पर उनकी मां ने उन्हें 'Ugly Duckling' की कहानी सुनाई थी, जो बाद में एक खूबसूरत हंस बन जाती है. इसके बाद से ही शिल्पा शेट्टी खुद को अगली डकलिंग मानती हैं, जो बाद में हंस बन गई.

Shilpa Shetty Won Big Brother Show - Photo Gallery
3/6

शिल्पा ने जीती बिग ब्रदर का शो

शिल्पा शेट्टी ने साल 2007 में टीवी शो 'बिग ब्रदर' में हिस्सा लिया. शो में उनके इंडियन एक्सेंट और सांवले रंग को लेकर काफी मजाक बनाया गया था. उनकी सह कंटेस्टेंट जेडी गुडी ने उन पर रेसिस्ट कमेंट किया था. इसके कारण शो को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. बाद में शिल्पा शेट्टी ने शो को जीता था.

Shilpa Shetty Transformation - Photo Gallery
4/6

शिल्पा शेट्टी ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने रंग और फिटनेस को इस तरह ट्रांसफॉर्मेशन किया कि आज उनकी गिनती खूबसूरती और फिटनेस के मामले में सबसे ऊपर होता है. आज के समय में एक्ट्रेस 50 साल की हो गई हैं लेकिन अपने योग, अनुशासन और सही जीवनशैली से उम्र को मात दी. वे ग्लैमरस आइकन बनी हुई हैं.

Power of Yoga - Photo Gallery
5/6

योग की शक्ति

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का पूरा श्रेय योग शक्ति को देती हैं. उनका कहना है कि उन्होंने योग की शुरुआत रीढ़ की हड्डी की चोट के इलाज के लिए शुरू किया था. साथ ही मेडिटेशन करें, जिससे मानसिक शांति और सकारात्मकता रहेगी. एक्ट्रेस का मानना है कि सिर्फ जिम जाने से ही फिटनेस नहीं आती बल्कि रोजाना का अनुशासन और हेल्दी डाइट के साथ ही खुद का ध्यान रखना भी जरूरी है.

Shilpa Shetty Diet - Photo Gallery
6/6

शिल्पा शेट्टी डाइट

शिल्पा शेट्टी का मानना है कि योग के साथ ही हेल्दी डाइट भी जरूरी है. आपको प्रोटीन, सब्जियां और हाइड्रेशन का ध्यान रखना चाहिए. वे अपने खान-पान का ध्यान रखती हैं. साथ ही खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं.

More News