2003 में इंडस्ट्री में रखा डेब्यू फिल्म के लिए जीता अवॉर्ड, एक गलती ने बर्बाद किया करियर, मिली 7 साल की सजा
Shiney Ahuja Rape Allegation: बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा एक ऐसा नाम जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत के साथ ही काफी नाम और शोहरत कमाई. उन्होंने पहली फिल्म में दमदार एक्टिंग की. सर्वश्रेष्ठ डेब्यू पुरस्कार अपने नाम कर लिया. इसके बाद वो सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़ने लगे. इसके बाद वे गुमनामी के अंधेरे में चले गए. बता दें कि शाइनी आहूजा ने ‘वो लम्हे’, ‘लाइफ इन ए.. मेट्रो’, ‘भूल भुलैया’ और गैंगस्टर जैसी तमाम फिल्मों में काम किया. उनकी एक गलती ने उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया.
2003 में रिलीज हुई पहली फिल्म
बता दें कि शाइनी आहूजा ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'हजारों ख्वाहिशों से' अपने फिल्मी करियकर की शुरुआत की थी. ये फिल्म सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस की थी.
हजारों ख्वाहिशें ऐसी स्टारकास्ट
फिल्म में शाइनी आहूजा के साथ चित्रांगदा सिंह, सौरभ शुक्ला, केके मेनन और राम कपूर के साथ ही तमाम अन्य एक्टर नजर आए थे.
शाइनी आहूजा को मिला बेस्ट डेब्यू एक्टर अवॉर्ड
इस फिल्म के लिए शाइनी आहूजा को बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था. इसके साथ ही उनकी आवाज, रूप-रंग और एक्टिंग के कारण लोगों को काफी पसंद आई थी.
कंगना रनौत के साथ किया काम
इतना ही नहीं शाइनी आहूजा ने कंगना रनौत के साथ फिल्म गैंगस्टर में भी काम किया था. इसके बाद 'लाइफ इन ए मेट्रो' और 'भूलभूल भुलैया' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया.
शाइनी के करियर पर लगा ब्रेक
हालांकि शाइनी का करियर ज्यादा दिनों तक नहीं चला. शाइनी के करियर पर ब्रेक लगने के साथ ही एक बदनामी का दाग भी लग गया.
मेड से रेप का आरोप
दरअसल शाइनी आहूजा पर 2009 में नौकरानी से रेप का आरोप लगा. उन्हें इस मामले में दोषी पाया गया और सात साल जेल की सजा मिली. वे रेप केस के कारण काफी चर्चा में रहे.
कोर्ट में रेप पीड़िता ने किया मना
हालांकि इस मामले में रेप पीड़िता ने कोर्ट में कहा कि उसके साथ कभी रेप हुआ ही नहीं. इस बयान के कारण बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक्टर को साल 2011 में जमानत पर रिहा कर दिया.
दोषी पाए जाने पर 7 साल की सजा
बाद में इस मामले में जांच करते हुए एक्टर को रेप केस में दोषी पाया गया और 2011 में ही उन्हें 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई.