रेड मरमेड स्टाइल गाउन में दिखीं शिवालिका ऑबेरॉय, मैटरनिटी फोटोशूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Shivalika Oberoi Maternity Photoshoot: खुदा हाफिज फिल्म की एक्ट्रेस शिवालिका ऑबेरॉय जल्द मां बनने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है. बता दें कि शिवालिका दृश्यम 2 की डायरेक्टर की पत्नी हैं. वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं. उनकी फोटोज फैंस को भी काफी पसंद आती हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल शिवालिका ओबेरोय पर फोटोज शेयर कीं. इस बार जो फोटोज शेयर की हैं, वो भी लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. उन्होंने लाल रंग की ड्रेस में लाल परी जैसे लुक में फोटोज शेयर की हैं. इस दौरान उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, जिसमें उनके चेहरे पर काफी ग्लो देखने को मिला है.
शिवालिका ने कराया फोटोशूट
शिवालिका ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसके लिए एक खूबसूरत और वाइब्रेंट लाल रंग का गाउन पहना था. ये उनकी नेटुरल ब्यूटी के साथ ही प्रेग्नेंसी ग्लो को बहुत शानदार तरीके से निखारा है.
लाल रंग की मरमेड
उन्होंने लाल रंग का ऑफ शोल्डर वाला गाउन पहना. इसके साथ ही इस गाउन में बड़ी ड्रामेटिक 3डी रोज रफल्स स्लीव्स थीं. इन स्लीव्स में रॉयल और आर्टिस्टिक लुक मिल रहा था.
गाउन में लंबी ट्रेल
शिवालिका के इस गाउन में नीचे की तरफ लंबी ट्रेल भी है. इस गाउन में वे एकदम प्रिंसेस जैसी लग रही थीं. इस गाउन का फैब्रिक काफी स्मूद और स्ट्रेचेबल नजर आ रहा है.
शिवालिका का मेकअप
शिवालिका की रेड मरमेड ड्रेस के साथ उन्होंने मिनिमल और सॉफ्ट मेकअप किया. उनका आउटफिट इतनाा खूबसूरत था कि सबका ध्यान उनकी ड्रेस पर दिखा.
शिवालिका की हेयरस्टाइल
अगर उनके हेयरस्टाइल की बात करें, तो उन्होंने नेचुरल वेवी लुक में ओपेन हेयर दिखाए, जो दिखने में काफी नेचुरल लग रहे हैं. उनके बालों में हल्का ब्राउन और मजेंटा रंग का लुक आ रहा था.
शिवालिका की एक्सेसरीज
शिवालिका ने इस बोल्ड रेड ड्रेस के साथ कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहने.उन्होंने कुछ अंगूठियां पहनकर इस लुक को कंप्लीट किया. उन्होंने ड्रेस को नेचुरल ब्यूटी और शानदार ड्रेसिंग सेंस को हाइलाइट किया.
शिवालिका के पोज
उन्होंने अलग-अलग पोज में स्टाइलिश लुक दिखाया. कभी उन्होंने दीवार के सहारे, तो कभी बेबी बंप को शो करके स्टाइलिश पोज दिए. वे देखने में काफी स्टाइलिश लग रही थीं.