जब प्यार में ‘क्लीन बोल्ड’ हुए शिवम दुबे, धर्म की दीवार तोड़ मुस्लिम मॉडल से रचाई शादी; देखें उनकी वाइफ की खूबसूरत तस्वीरें
Shivam Dube Love Story: भारत के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. ऑलराउंडर शिवम दुबे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और दमदार गेंदबाज के लिए जाने जाते हैं. शिवम दुबे सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर नहीं हैं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. आपने दुनिया के कई स्टार क्रिकेटरों की लव स्टोरी पढ़ी और सुनी होगी, लेकिन शिवम दुबे की प्रेम कहानी काफी अलग है. स्टार क्रिकेटर ने समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए अपने प्यार के लिए दूसरे धर्म की लड़की को अपनाया. शिवम दुबे ने मुस्लिम मॉडल अंजुम खान से शादी की. उन्होंने यह साबित किया कि सच्चा प्यार धर्म-जाति से कहीं बढ़कर होता है. इसके आगे समाज, परिवार को झुकना ही पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस खूबसूरत कपल की लव स्टोरी…
6 साल बड़ी मुस्लिम लड़की से प्यार
भारत के स्टार क्रिकेटर शिवम दुबे को मॉडल अंजुम खान से प्यार हो गया था. अंजुम खान उम्र में शिवम दुबे से 6 साल बड़ी हैं. इसके बावजूद उन्होंने एक-दूसरे से शादी की. दुबे और अंजुम की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और बात शुरू हुई. फिर कुछ समय बाद उनकी दोस्ती प्यार के खूबसूरत रिश्ते में बदल गई.
शिवम दुबे की हुई थी आलोचना
शिवम दुबे और अंजुम खान ने साल 2021 में शादी की. इससे पहले कुछ समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन उसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी. हालांकि जब शिवम दुबे ने अंजुम खान के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक किया, तो उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. शिवम दुबे ने इन आलोचनाओं पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और अपने जीवन में आगे बढ़ गए.
परिवार नहीं था राजी
शिवम दुबे हिंदू थे, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड अंजुम खान मुस्मिल थी. साथ ही उन दोनों की उम्र में 6 साल का अंतर था. इसकी वजह से शिवम दुबे का परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था. साथ ही अंजुम के घरवाले भी शादी के खिलाफ थे, लेकिन वे दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे.
2021 में हुई शादी
आखिरकार परिवार को मुश्किल से राजी करने के बाद साल 2021 में शिवम दुबे और अंजुम खान ने शादी रचाई. उन्होंने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की. शिवम और अंजुम की शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे.
कौन हैं अंजुम खान?
अंजुम खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स की पढ़ाई की है. ग्रेजुएशन के बाद अंजुम खान ने एक्टिंग और मॉडलिंग के फील्ड में कदम रखा. अंजुम खान कई हिंदी सीरियल्स और म्यूजिक एलबम्स में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा अंजुम खान बॉलीवुड फिल्मों में एक प्रोफेशनल वॉयस-ओवर आर्टिस्ट के रूप में भी काम करती हैं.
2 बच्चों के माता-पिता हैं कपल
शिवम दुबे और अंजुम खान 2 बच्चों के माता-पिता हैं. शादी के 1 साल बाद कपल ने बेटे का स्वागत किया था. उन्होंने अपने बेटे का नाम अयान रखा. फिर साल 2025 में शिवम दुबे के घर पर दोबारा किलकारी गूंजी. अंजुम खान ने इस बार बेटी को जन्म दिया. कपल ने बेटी का नाम महविश रखा.
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं अंजुम
शिवम दुबे की वाइफ अंजुम खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर अंजुम खान के 60 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
शिवम दुबे का इंटरनेशनल करियर
शिवम दुबे भारत के स्टार ऑलराउंडरों में से एक हैं. दुबे ने साल 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने भारत के लिए अभी तक कुल 59 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान शिवम दुबे के बल्ले से 44 पारियों में 153.2 के स्ट्राइक रेट से 872 रन निकले हैं. साथ ही उनके नाम 29 विकेट भी दर्ज हैं. इसके अलावा वनडे में भी शिवम दुबे ने 4 मैचों में 43 रन बनाए हैं और 1 विकेट हासिल किया है.