मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में शॉकिंग बिकिनी रैंप वॉक, इंटरनेट पर मचाई थी सनसनी
Shocking Bikini Ramp Walks: अक्सर आपने बहुत सी एक्ट्रेस को रैंप वॉक करते देखा होगा या उनके बारे में सुना या पढ़ा होगा. इनमें तरह-तरह के रैंप वॉक होते हैं. कभी वेस्टर्न रैंप वॉक, तो कभी इंडियन ड्रेस में रैंप वॉक. इनमें से ही एक है बिकिनी रैंप वॉक. कई बार बिकिनी रैंप वॉक काफी चर्चा में रहा है. कई बिकिनी रैंप वॉक ऐसे रहे हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरीं. इनमें एक प्लस साइज मॉडल्स का रैंप वॉक था, जो काफी चर्चा में रहा था. इसके अलावा एक पाकिस्तानी मॉडल का रैंप वॉक भी काफी चर्चा में रहा था. आइए देखते हैं, दूसरे रैंप वॉक…
प्लस साइज मॉडल्स बिकिनी रैंप वॉक
कुछ सालों पहले प्लस साइज मॉडल ने शानदार रैंप वॉक किया. इसके कारण वे काफी चर्चा में रहे. लोग उनका कॉन्फिडेंट और ग्रेस लोग देखते ही रह गए. एक्ट्रेस जरीन खान फैशन शो में स्टॉपर बनकर पहुंची थीं. प्लस साइज मॉडल्स के हॉट अवतार के कारण ये रैंप वॉक काफी चर्चा में रहा था.
पाकिस्तानी मॉडल बिकिनी लुक
एक पाकिस्तानी मॉडल रोमा माइकल का बिकिनी लुक काफी चर्चा में रहा था. लोगों ने कहा कि बिकिनी वाली तस्वीर पाकिस्तानी मॉडल की है. लोगों का कहना था कि पाकिस्तानी मुस्लिम महिलाएं अब बिकिनी पहनकर घूम रही हैं. लोगों ने इसे शेयर किया था. हालांकि बाद में पता चला कि वो मुस्लिम नहीं बल्कि ईसाई हैं.
बर्फीली वादियों में बिकिनी रैंप वॉक
बीते साल कश्मीर की बर्फीली वादियों में एक ब्रांड की तरफ से फोटोशूट कराया गया. इस दौरान मॉडल्स ने बिकिनी और छोटे कपड़े पहनकर फोटोशूट कराया था. भारी बर्फ के बीच रैंप वॉक काफी वायरल हुआ था. लोगों ने इसका काफी विरोध किया था.
7 करोड़ की बिकिनी पहन की रैंप वॉक
सालों पहले हॉलीवुड में एक फैशन शो हुआ था, जिसमें एल्सा होस्क नाम की मॉडल ने बिकिनी पहनकर कैव वॉक किया था. इस बिकिनी की कीमत 7 करोड़ रुपए थी क्योंकि उस बिकिनी में 2100 से ज्यादा डायमंड और कीमती स्टोन लगे थे. इसके बैक में फैदर लगे हुए थे.
चीन में 1000 लड़कियों ने बिकिनी में किया रैंप वॉक
चीन की एविएशन इंडस्ट्री में एक साथ 1000 से ज्यादा हाईस्कूल पास लड़कियों ने बिकिनी रैंप वॉक किया था. उन्होंने ये रैंप वॉक फ्लाइट अटेंडेंट और मॉडल्स हायर करने के लिए किए थे.
विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो
भारतीय मूल की मॉडल नीलम कौर गिल विक्टोरिया सीक्रेट के फैशन शो में रैंप पर उतरी थीं. उन्होंने बिकिनी में अपनी अदाओं से सबको अपना दीवाना बना दिया था. उन्होंने रैंप पर सॉफ्ट पिंक कलर की सिजलिंग लिंगरी पहनी थी, जो लाइट्स में काफी चमक रही थी.