Shraddha Kapoor Boyfriends: इन सेलिब्रिटी से जुड़ा था श्रद्धा कपूर का नाम, शादी को लेकर भी थीं अफवाहें
Shraddha Kapoor Boyfriends: स्त्री 2 को लेकर चर्चा में बनीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. वे बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस और खूबसूरत एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल हैं. इस दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाईयां मिल रही हैं. वे अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसी बीच उनकी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा हो रही है. बता दें कि वर्तमान समय में एक्ट्रेस राहुल मोदी को डेट कर रही हैं. आइए जानते हैं कि इससे पहले एक्ट्रेस का नाम अब तक किन-किन सेलिब्रिटीज के साथ जुड़ा.
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अभी एक्ट्रेस मशहूर राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं. साल 2026 की शुरुआत में अफवाहें आई थीं कि एक्ट्रेस ने राहुल मोदी से शादी कर दी है.
श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ
श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी से पहले मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को कई सालों तक डेट किया था. लगभग 4 सालों के रिश्ते के बाद साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हुआ. हालांकि दोनों के ब्रेकअप का कारण सामने नहीं आया.
श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा कपूर का रिश्ता फरहान अख्तर के साथ भी रहा. कहा जाता है कि दोनों काफी समय तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे. इसके कारण श्रद्धा के पिता काफी नाराज भी हुए थे.
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर
एक समय पर श्रद्धा और आदित्य का नाम भी साथ में जुड़ा था. कहा जाता है कि 'आशिकी 2' की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं. उस समय दोनों ने एक दूसरे को डेट किया. हालांकि दोनों ज्यादा दिनों तक साथ नहीं रह सके.
श्रद्धा कपूर और वनराज जावेरी
साल 2010 के आसपास श्रद्धा कपूर और उनके बचपन के दोस्त वनराज जावेरी ने एक दूसरे को डेट किया था. हालांकि बॉलीवुड में आने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. वर्तमान समय में वनराज बिजनेसमैन हैं.